किरोन पोलार्ड ने दबाव में की शादी? जानें क्या थी ऐसी मजबूरी, पत्नी बॉलीवुड हीरोइनों से भी है सुंदर
Kieron Pollard Love Story: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपने लम्बे छक्कों के लिए मशहूर पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। अब वह मुंबई इंडियंस की टीम के लिए यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट में भी खेलते हैं।
पोलार्ड की बैटिंग दिलचस्प है, उसी तरह उनकी लव स्टोरी और शादी में भी कुछ शानदार कहानियां हैं। उनकी पत्नी जेना अली के साथ शादी से पहले पोलार्ड का एक लम्बा अफेयर चला था। बाद में शादी हुई लेकिन इससे पहले भी कुछ तथ्य ऐसे थे, उनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।

पोलार्ड और जेना कैसे मिले: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के दौरान उनकी मुलाकत हुई थी। इस दौरान जेनी और उनके पिता मुकाबले को देखने आए थे। जेना की एक दोस्त मारिया का पति पोलार्ड का करीबी जानकार था। उसने जेना और अपने दोस्तों की मीटिंग पोलार्ड से कराई।
कितने साल डेट किया: जेना और किरोन पोलार्ड पहली मुलाक़ात के बाद कभी-कभी मिलते रहते थे और एक-दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और मुलाकातें ज्यादा हो गईं। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अब बात माता-पिता को बताने तक आ गई।
पिता को नहीं था कोई ऐतराज: जेना ने अपने पता को पोलार्ड से मिलवाया और यह एक दोस्त की तरह कराई गई मुलाक़ात थी। बाद में पिता को दोनों के रिश्ते से भी कोई समस्या नहीं थी। जेना ने अपनी मां को इसके बारे में नहीं बताया। बाद में अपनी मां को इसकी जानकारी दे दी।
शादी करने का निर्णय: जेना और पोलार्ड दोनों एक या दो साल के लिए एक साथ नहीं थे, बल्कि 7 सालों तक उनका रिलेशनशिप चला था। 25 अगस्त 2012 को पोलार्ड ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। उनको यह करना ही था क्योंकि शादी से पहले ही पोलार्ड और जेना मां-बाप बन गए थे। इस वजह से दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। अगर बेटा नहीं होता, तो शायद शादी बाद में करते। शादी के समय कैडन पोलार्ड भी था। वह उनकी पहली संतान है।
दोनों के बच्चे: किरोन पोलार्ड और जेना के तीन बच्चे हैं। एक बच्चा शादी से पहले ही हो गया था। पोलार्ड और उनकी पत्नी को अक्सर अलग-अलग जगहों पर देखा जाता है। दोनों अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए जाते हैं और फोटो शूट भी जमकर होता है।












Click it and Unblock the Notifications