क्या फिर से हसीन जहाँ ने किया शमी को टारगेट? कोलकाता रेप काण्ड पर उल्टा महिलाओं को ही लताड़ा
कोलकाता डॉक्टर के रेप और मर्डर काण्ड में देश भर के लोग गुस्से से उबल रहे हैं और विरोध जता रहे हैं। बंगाल में लोग सड़कों पर उतर आए थे। बाद में हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को देने का निर्देश दिया था। अब सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी है।
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने महिलाओं को लेकर एक पोस्ट किया है। यहाँ पुरुषों को उन्होंने निशाना बनाया है। हर मामले में वह किसी ने किसी तरह से अपने पति मोहम्मद शमी को टारगेट करने का प्रयास करती हैं।

इस बार उन्होंने बंगाली भाषा में एक ऑडियो पोस्ट किया है। इसमें किसी की आवाज रिकार्डेड है। एक महिला कहती है कि डॉक्टरों की स्थिति को देखकर सोचने पर मजबूर हूँ। इसके अलावा महिलाओं की स्थिति हर जगह खराब है, पैसे लेकर कॉलेज में पास किया जाता है।
हसीन जहाँ ने अपने पोस्ट में लिखा कि गर ये बात सच्ची है, तो क्या हम सबको, पूरे देश को आवाज़ बुलंद नहीं करनी चाहिए? ये सिर्फ कोलकाता का नहीं पूरे देश का एक ही हाल है। अरे महिलाओं कबतक पुरुषों की इजाजत पर ही आवाज बुलंद करोगी, खुद अपनी हिम्मत बानो, और आवाज बुलंद करो। हालांकि बाद में हसीन जहाँ ने दूसरा पोस्ट किया और पहले वाला डिलीट कर दिया।
मोहम्मद शमी और हसीन जहाँ के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों के बीच अनबन है और वे साथ नहीं रहते लेकिन तलाक भी नहीं देते। मामला भी कोर्ट में है और हसीन जहाँ किसी न किसी बहाने से शमी के ऊपर निशाना साधती रहती हैं। हालांकि शमी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
मोहम्मद शमी अब वापस मैदान पर आने के लिए तैयार हो रहे हैं। बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर अगले महीने आ रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम में शमी को शामिल किया जा सकता है। भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज खेली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications