बादशाह के सॉन्ग 'आग लगा दे बेबी फायर' पर जमकर थिरके धोनी-पंड्या, वाइफ साक्षी ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बहुत कम मौकों पर पार्टी करते देखा जाता है। लेकिन दोस्ती निभाने में वह कभी पीछे नहीं हटते। धोनी एक बार फिर अपनी दोस्ती की वजह से चर्चाओं में हैं।

Dhoni and Hardik Pandya video viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बहुत कम मौकों पर पार्टी करते देखा जाता है। लेकिन दोस्ती निभाने में वह कभी पीछे नहीं हटते। धोनी एक बार फिर अपनी दोस्ती की वजह से चर्चाओं में हैं। धोनी शुक्रवार शाम को अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर धोनी के साथ उनकी वाइफ साक्षी और भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या भी वहां मौजूद थे।

दोस्तों का ख्याल रखना जानते हैं धोनी

दोस्तों का ख्याल रखना जानते हैं धोनी

दरअसल, धोनी अपने एक दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे थे। जन्मदिन के दौरान की धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में धोनी सफ़ेद रंग की टीशर्ट में केक काटते समय अपने दोस्त के पास दिखाई दे रहे हैं। धोनी अपनी दोस्ती निभाने के लिए मशहूर हैं, इससे पहले भी वह कई बार अपने दोस्तों के बर्थडे के मौके पर उनके साथ पाए गए हैं।

पंड्या के साथ किया जमकर डांस

पंड्या के साथ किया जमकर डांस

धोनी वैसे तो बेहद शांत किस्म के इंसान है। वह अधिकतर पार्टियों से दूर ही रहते हैं। लेकिन दुबई में आयोजित इस बर्थडे सेलिब्रेशन में वो ना सिर्फ पहुंचे बल्कि पंड्या के साथ वहां जमकर डांस भी किया। सिंगर बादशाह भी इस पार्टी में मौजूद थे। बादशाह का गाना 'आग लगा दे बेबी फायर' पर धोनी और पंड्या डांस करते नजर आए। इस वीडियो को देखने के लिए आप साक्षी के इंस्टाग्राम स्टोरी को चेक कर सकते हैं।

Recommended Video

    MS Dhoni और Hardik Pandya समेत जमकर नाचे Team India के खिलाड़ी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    आईपीएल में नजर आएंगे धोनी

    आईपीएल में नजर आएंगे धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी के फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को आईपीएल में खेलते देख सकेंगे। धोनी चेन्नई की ओर से इस साल फिर बल्ले से जौहर दिखाने का काम करेंगे। ये सीजन उनके आईपीएल करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है। ऐसे में उनकी कोशिश अपनी कप्तानी में टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाने की होगी। चेन्नई की टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट शेयर कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+