Dhanashree Verma Dance Video: चहल की बीवी का धांसू डांस देखकर लोगों को क्यों याद आए अय्यर? क्या है माजरा?
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के लिए 72 वनडे में 121 विकेट लिए हैं, जबकि 75 टी 20 में उन्होंने 91 विकेट झटके हैं, वो IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं।

Dhanashree Verma Video: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कभी अपने खेल के कारण तो कभी अपनी खूबसूरत पत्नी धनश्री की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कातिलाना अंदाज में डांस करते दिख रही हैं। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
चहल को ट्रोल करने लगे लोग ट्रोल
लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कमेंट करने वालों में चहल खुद भी शामिल हैं, उन्होंने अपनी पत्नी के डांस पर WOW लिखा है तो वहीं मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी वीडियो पर कमेंट किया है, उन्होंने इसे शानदार कहा है लेकिन सोशल मीडिया के कमेंट्स पर चहल का पारा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया जब लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
चहल को श्रेयस अय्यर के नाम पर चिढ़ाने लग गए
दरअसल जैसे ही चहल का कमेंट धनश्री की डांस वीडियो पर आया वैसे ही लोग श्रेयस अय्यर को लेकर उन्हें चिढ़ाने लग गए और उनसे पूछने लग गए कि 'अरे अय्यर मियां कहां है' और देखते ही देखते चहल को ट्रोल होने लगे। दरअसल ये सवाल इसलिए किया जा रहा था कि हाल ही धनश्री और क्रिकेटर अय्यर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें धनश्री और श्रेयस दोनों जिम में डांस कर रहे थे और चहल का कहीं अता-पता नहीं था।
...शायद दोनों के बीच नजदीकियां बहुत ज्यादा है
इसी के बाद से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कहना शुरू कर दिया था कि शायद दोनों के बीच नजदीकियां बहुत ज्यादा है और तो और दोनों को कुछ लोगों ने तो रूमर्ड कपल तक कह डाला था। फिलहाल चहल ने तो किसी को कमेंट नहीं दिया लेकिन उनके फैंस ही उन्हें चिढ़ाने वालों को जवाब दे रहे हैं। आपको बता दें कि धनश्री वर्मा कमाल की कोरियोग्राफर हैं और वो बहुत लोगों को डांस सीखा चुकी हैं और इसी क्रम में उन्होंने श्रेयस को भी डांस स्टेप सिखाए थे, जिसका कुछ लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया और इसी बात को लेकर कुछ लोग चहल को ट्रोल कर रहे थे।
चहल और धनश्री वर्मा की शादी में हुई थी
मालूम हो कि चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर, 2020 में हुई थी। दोनों ने कोरोनाकाल में ब्याह रचाया था और इसी वजह से दोनों की शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी। दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं, दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications