धनश्री वर्मा जानबूझकर उड़ा रहीं युजवेंद्र चहल की धज्जियां? किस चालाकी से कर रहीं खुद की इमेज साफ़
Dhanashree Verma: ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर आ रहे शो 'राईज एंड फॉल' में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा भी हैं। वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आई हैं और चहल के बारे में कई बातें वह अब तक कह चुकी हैं। धनश्री वर्मा की बातों से लग रहा है कि वह इस शो में खुद की इमेज ठीक करने के लिए आई हैं।
धनश्री वर्मा ने खुद ही इस शो में अपने एक्स हसबैंड की इज्जत करने और अपने तलाक आदि चीजों पर कोई बात नहीं करने को कहा था। वह यह भी कहती हुई नज़र आई थीं कि मेरा एक रिलेशनशिप था, मैं उसका सम्मान करती हूं। इस पर बात नहीं करूंगी।

उनको अपने ये शब्द याद रहने चाहिए लेकिन कई बार चहल को उन्होंने गलत साबित करने का प्रयास करते हुए बयानबाजी की है। यह भी ऐसे समय में हो रहा है, जब चहल वहां मौजूद नहीं हैं। नयनदीप, आदित्य नारायण और कुबरा के साथ बातें करते हुए धनश्री ने चहल की धज्जियां उड़ाने का पूरा प्रयास किया है।
चहल के ऊपर सबसे बड़ा आरोप
हाल ही में एक एपिसोड में धनश्री ने चहल के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। धनश्री ने कहा कि मैंने शादी के शुरुआती दो महीनों में ही चहल को चीटिंग करते हुए पकड़ लिया था। इस बयान के क्या मायने हैं, यह धनश्री को अच्छी तरह मालूम है लेकिन जानबूझकर इस बात को यहां उछालने का प्रयास किया गया है।
अगर शुरुआती दो महीने में ही ऐसा था, तो धनश्री ने चार साल बाद तलाक क्यों लिया? यह बड़ा सवाल है। सोशल मीडिया पर भी इसका जिक्र है। सोशल वर्क से जुडीं दीपिका नारायण ने भी यही सवाल किया है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि उसने दो महीने में उसे धोखा करते रंगे हाथ पकड़ लिया था, लेकिन 4.75 करोड़ की एलिमनी लेने के लिए तीन साल तक इंतजार किया। अब इसमें कोई हैरानी नहीं है कि चहल ने 'बी योर ऑन सुगर डैडी' लिखी टीशर्ट पहनी थी।
Dhanashree Verma ने एलिमनी पर क्या कहा
इससे पहले धनश्री ने एलिमनी की रकम को लेकर कहा था कि मेरे बारे में नेगेटिव प्रचार किया गया था, मैं इतना कह सकती हूं कि कुछ भी सच नहीं है। धनश्री ने यहां तक कहा था कि चहल की तरफ से मेरे खिलाफ नेगेटिव प्रचार किया गया था, ताकि मैं मुंह ना खोल दूं। हाल ही में एक इंटरव्यू में धनश्री ने ऐसी बातें नहीं कही थी लेकिन शो आगे बढ़ने के साथ चहल के ऊपर गंभीर आरोप जड़कर खुद की इमेज बचाने जैसा काम दिख रहा है। देखना होगा कि चहल की तरफ से इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया आती है। फ़िलहाल आरोप एकतरफा हैं, इस वजह से धनश्री को सही मान लेना ठीक नहीं है क्योंकि जिस शख्स पर आरोप लगाए गए हैं, वह खुद को डिफेंड करने के लिए उस जगह मौजूद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications