साल 2025 शुरू होते ही Yuzvendra Chahal पर टूटा दुखों का पहाड़! उठाया बड़ा कदम, बीवी से अलग होना तय
Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते में तनाव की चर्चाएं जोरों पर है। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और युजवेंद्र ने धनश्री के साथ अपनी सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं, जबकि धनश्री ने युजवेंद्र को तो अनफॉलो कर दिया, लेकिन उनकी तस्वीरें अभी भी अपने इंस्टाग्राम पर रखी हैं।
क्या अलग हो रहे हैं धनश्री और चहल (Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal)
टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, तलाक की अफवाहें सच हैं और तलाक का फैसला ले लिया गया है, बस औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। यह खबर दोनों के फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली हो सकती है, खासकर क्योंकि दोनों की शादी 2020 में हुई थी और वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहे हैं।

दोनों के बीच रिश्ते में थी अनबन
काफी समय से दोनों के बीच रिश्ते में अनबन और दूरियां बढ़ने की चर्चा हो रही थी। धनश्री और युजवेंद्र काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे, जिससे उनके रिश्ते में दूरियों की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें डीलीट करना और फोटो हटाना इस बात का सबूत है कि ये कपल जल्द ही अलग होने के लिए तैयार है।
इस वजह से तलाक की अटकलें हुई तेज़
चहल ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया और उनके साथ शेयर की गई सभी तस्वीरें भी हटा दीं। इसके बाद धनश्री वर्मा ने भी चहल को अनफॉलो कर दिया। इस बदलाव ने सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें तेज़ कर दी हैं, और माना जा रहा है कि दोनों के बीच किसी कारणवश मतभेद हो सकते हैं।
इस समय तक दोनों की ओर से तलाक की पुष्टि या कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर चर्चा बढ़ गई है। ऐसे मामलों में अफवाहों का होना आम है, लेकिन केवल चहल और धनश्री ही इस पर पूरी जानकारी दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications