क्या युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा हो रहे हैं अलग? मिल गया सबसे बड़ा सबूत, जानिए हैरान करने वाला अपडेट
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: भारतीय किरकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2021 में हुई थी। 22 दिसम्बर को दोनों की शादी हुई थी। तीन साल के बाद अब कुछ खटास होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि पूरी तरह से कुछ साफ़ नहीं है लेकिन सोशल मीडिया से कुछ चीजों के कयास लगाये जा रहे हैं।
चहल और धनश्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हालांकि अब कुछ चीजों पर गौर करने पर ऐसा लगता है कि कुछ तो गड़बड़ है। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन्स्टाग्राम पर दोनों का एक साथ फोटो काफी लम्बे समय से देखने को नहीं मिला है।

25 अगस्त के बाद से धनश्री के इन्स्टाग्राम पर अकेले के फोटो आए हैं लेकिन चहल का कोई फोटो नहीं है। इसके अलावा अपने हालिया फोटो में चहल ने एक दिलचस्प कैप्शन दिया है। उसमें उन्होंने लिखा कि तुम्हारी नेगेटिविटी मुझे ऊर्जा है। इसके बाद उनका एक और फोटो है।
उसमें 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं कि आरजू जगाऊं अगर तुम कहो,' गाना लगाया है। कैप्शन में भी चहल ने 'अगर तुम कहो' लिखा है। इसके अलावा आगे कुछ नहीं लिखा। अब चहल का नया फोटो अपने पापा के साथ आया है। उनका आज जन्मदिन है। फादर को हैप्पी बर्थडे विश करने के लिए चहल ने फोटो डाला है।
दिलचस्प बात तो यह है कि पिछले कई फोटो पर धनश्री की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। लाइक तक नहीं किया है। यही बात धनश्री के फोटो में भी है। उनका पिछला फोटो 16 दिसम्बर का है लेकिन चहल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
हालांकि एक-दूसरे को ये दोनों फॉलो अब भी करते हैं लेकिन रिएक्शन देना बंद कर दिया है। साथ में फोटो पोस्ट करना भी बंद कर चुके हैं। इससे अटकलें लगाई जा रहे है कि दोनों के बीच अनबन चल रही है और यह अलग होने तक भी जा सकती है। हालांकि ये कयास मात्र हैं, किसी भी तरह के नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। चहल और धनश्री की प्रतिक्रिया को ही अंतिम माना जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications