इंग्लैंड में क्रिकेट खेल रहे हैं चहल, इधर पत्नी धनश्री का वीडियो हो गया वायरल, कहा- ओ मेरे बाबू सोना
Dhanashree verma viral video: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने नए वीडियो के कुछ अंश शेयर किए हैं। उनके नए रिलीज़ गाने को फैंस खूब सराह रहे हैं। सोमवार यानी 16 सितंबर को धनश्री ने अपने नए गाने की रील पोस्ट की, जिस पर उनके फॉलोअर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
ट्रेंड में बनी रहती हैं धनश्री वर्मा
धनश्री वर्मा ट्रेंड में बनी रहती हैं। फैंस के बीच उनको लेकर चर्चाओं का माहौल भी गर्म रहता है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तादाद काफी अधिक हैं। जब भी वह कोई वीडियो या पोस्ट अपलोड करती हैं, तो वह तुरंत वायरल हो जाता है। वेस्टर्न हो या एथनिक, धनश्री हमेशा शानदार दिखती हैं।

गाना 'बेबी की बाबू हूं' हुआ रिलीज
हाल ही में धनश्री वर्मा का एक गाना 'बेबी की बाबू हूं' रिलीज हुआ है, जिसमें वह बेहद जवान नजर आ रही हैं और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। उन्होंने इस गाने पर अभिनेता आशिम गुलाटी के साथ डांस करते हुए एक रील बनाई है, जो इस म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहे हैं।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
धनश्री के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने उनके परफॉर्मेंस की तारीफ की तो कुछ ने उनका मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर वह खुद मशहूर हो गईं तो चहल भाऊ का कौन होगा? एक अन्य ने कहा कि अगर युजी होते तो बेहतरीन डांस होता।
धनश्री और चहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा
फैंस अक्सर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को साथ में पोस्ट करने का अनुरोध करते हैं। फैंस इस जोड़ी को साथ में देखना पसंद करते हैं। हालांकि, चहल धनश्री के पोस्ट में बहुत कम दिखाई देते हैं क्योंकि वह मौजूदा समय में इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। धनश्री के डांस वीडियो ने निश्चित रूप से उनके दर्शकों का ध्यान खींचा है।












Click it and Unblock the Notifications