CDK vs NDS Dream XI: रक्षाबंधन पर करोड़पति बनने का मौका, इस मैच की ड्रीम 11 से करें तगड़ी कमाई
DPL Dream XI Today: दिल्ली प्रीमियर लीग में आज सिर्फ एक ही मुकाबला खेला जाना है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला खास रहने वाला है। रक्षाबंधन के दिन जीत दर्ज करने के इरादे से दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए आज दर्शकों की भीड़ दिखाई दे सकती है। छुट्टी का दिन है और शाम के समय मुकाबला खेला जाना है। नॉर्थ दिल्ली में हर्षित राणा, सुयश शर्मा, यश भाटिया जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दोनों टीमें संतुलित नज़र आ रही हैं।

दिल्ली का मौसम परेशान कर सकता है। रविवार को भी बारिश देखने को मिली थी। हालांकि सोमवार को शाम के समय बारिश के आसार कम ही हैं लेकिन थोड़ी बूंदाबांदी से भी मैच में बाधा आ सकती है। रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में बारिश के बाद मुकाबला 10-10 ओवरों का किया गया था। बारिश नहीं होने की स्थिति में एक पूरा मैच होगा और फैन्स का भी मनोरंजन होगा।
इस मैच में पिच की बात करें, तो यह बैटिंग के लिए मददगार रहने वाली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर करना होगा। पहले फील्डिंग करने का निर्णय सही माना जा सकता है। चेज करना आसान रहेगा। मैच की ड्रीम इलेवन भी खास रहेगी।
CDK vs NDS Dream XI Prediction
विकेटकीपर: लक्ष्य थरेजा
बल्लेबाज: वैभव रावल, हितेन दलाल, जोंटी सिधु, यतीश सिंह
ऑल राउंडर: मनन भारद्वाज
गेंदबाज: सुयश शर्मा, योगेश शर्मा, अनिरुद्ध चौधरी, रजनीश दादर
कप्तान: हितेन दलाल
उपकप्तान: सुयश शर्मा












Click it and Unblock the Notifications