DC vs RCB Final: लेडी सहवाग का धमाकेदार प्रदर्शन, फिर RCB ने एक ही ओवर में ऐसे पलटा मैच
Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bangalore Women Final: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में 61 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की। शेफाली वर्मा ने महज 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया।
अर्धशतक से चूक गई शेफाली
आरसीबी के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 27 गेंद में 44 रन बनाकर शेफाली वर्मा आउट हो गई। वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गई। लेकिन टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाने में सफल रही। शेफाली वर्मा ने अपनी छोटी सी पारी में तीन छक्के और दो चौके जड़ने में कामयाबी हासिल की।

एक ही ओवर में तीन झटके
बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच को आरसीबी की तरफ मोड़ दिया। मोलीन्यूक्स ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को कैच आउट कराया। इसके बाद अगली गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गई। फिर एलिस कैप्सी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। एक ओवर में तीन विकेट गिरने के साथ ही दिल्ली की टीम मुश्किल में फंस गई।
10 रन के अंदर गंवाए चार विकेट
कप्तान मेग लैनिंग भी श्रेयंका पाटिल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गई। दिल्ली की टीम ने 10 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। एक समय दिल्ली की टीम 64 रन बिना किसी विकेट की थी। लेकिन 74 रन आते-आते टीम ने चार विकेट खो दिए। जेमिमा और फिर एलिस कैप्सी के शून्य पर आउट होते ही दिल्ली की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नू मणि।
रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, सोफी मोलिन्यूक्स, श्रेयंका पाटिल, शोभना आशा, रेणुका सिंह।












Click it and Unblock the Notifications