DC vs RCB, Pitch Report: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

DC vs RCB, Pitch Report: आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की मेजबानी करेगी। यह मुकाबला रविवार, 27 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और छह-छह मुकाबले जीतकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है।

दिल्ली ने अब तक आठ मैच खेले हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली बेंगलुरु नौ मुकाबले खेलकर तीसरे पायदान पर मौजूद है।

delhi capitals

DC की जीत का आत्मविश्वास, RCB की जबरदस्त फॉर्म से टक्कर
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी थी। अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) और केएल राहुल (KL Rahul) के शानदार प्रदर्शन से टीम को बड़ा आत्मविश्वास मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

RCB के पास कोहली का फॉर्म और जोश हेजलवुड का जलवा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को हराकर जबरदस्त वापसी की है। टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) शानदार लय में हैं, जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले छह मैचों में चार अर्धशतक जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

DC vs RCB Pitch Report: पिच रिपोर्ट: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है। यहां अकसर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प रहेगा क्योंकि बाद में ओस (Dew) गिरने की संभावना है, जिससे रन चेज करना आसान हो जाता है।

DC vs RCB Weather Report: दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मैच के दौरान दिल्ली में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है, यानी फैंस को पूरा 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, माधव तिवारी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, मोहित शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+