DC vs RCB : दिल्ली ने जीता टाॅस, मिचेल मार्श की हुई एंट्री तो पिच से डरे डु प्लेसिस

Delhi Capitals

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 सीजन के डबल हेडर के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक मैच होन की उम्मीद है क्योंकि दिल्ली 2 मैचों में दो जीत चुकी है तो बैंगलोर ने 5 मैचों में 3 जीत लिए हैं। दिल्ली ने स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

टाॅस जीतने पर क्तान रिषभ पंत ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। विकेट सूखी दिख रही है, हम इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। सरफराज खान की जगह मिचेल मार्श आए हैं।'' मार्श के बल्लेबाजी क्रम को लेकर पंत ने कहा, ''अभी तय नहीं हुआ है, शायद वह तीन और मैं चार बल्लेबाजी करेंगे। बदलाव में विश्वास बनाए रखें और एक बार में एक मैच लें और अपना 100 प्रतिशत दें। उम्मीद है कि हम छोटी टीम का फायदा उठा सकते हैं।''

वहीं बल्लेबाजी का न्याैता पाकर बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस पिच को देखकर थोड़ा घबराए हैं। उन्होंने कहा, ''पिच उम्मीद से थोड़ी ज्यादा खतरनाक लग रही है। चेन्नई के पास दो गुणवत्ता वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने एक बड़ी साझेदारी की, उससे बहुत आगे नहीं देखा। हर्षल पटेल वापस आ गए हैं जो बहुत अच्छी बात है। वह एक अनुभवी एक्स-फैक्टर खिलाड़ी है। आकाश दीप बाहर हुए हैं।''

यह भी पढ़ें- IPL के 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, ब्राबोर्न में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+