RCB vs DC : वानखेड़े में दिनेश कार्तिक ने बरसाए चाैके-छक्के, 10 गेंदों यूं ठोके 50 रन

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 27वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का कहर देखने को मिला, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। 36 साल के कार्तिक ने 360 डिग्री के स्टाइल में बल्लेबाजी करते हुए महज 34 गेंदों में नाबाद 66 रन ठोक दिए, जिसकी बदाैलत आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बना दिए।
यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री बोले- ये टीम पहुंचेगी प्लेऑफ में, पूरी टीम अच्छी पोजीशन में दिख रही है

10 गेंदों यूं ठोके 50 रन
कार्तिक ने 194.12 की तेज स्ट्राइक रेट के साथ मैदान के चारों ओर रन बनाए। उनकी पारी में 5 चाैके तो 5 ही छक्के शामिल रहे। यानी कि महज 10 ही गेंदों में कार्तिक ने बाउंड्री के जरिए ही 50 रन बटोर लिए। यही नहीं कार्तिक ने महद 26 गेंदों में ही अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था। कार्तिक का कहर 18वें ओवर में देखने को मिला, जब उन्होंने एक ही ओवर में 28 रन ठोक दिए। गेंदबाजी करने आए मुस्ताफिजुर रहमान को पहली तीन गेंदों पर कार्तिक ने चाैके जड़ दिए। फिर अगली दो गेंदों पर कार्तिक ने छक्के जड़ दिए तो ओवर की आखिरी गेंद पर चाैका लगाते हुए महज 6 गेंदों में 28 रन बटोर लिए।

बनाया साझेदारी का रिकाॅर्ड
इसके अलावा कार्तिक ने छठे विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड भी बनाया। उन्होंने शहबाज अहमद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए महज 52 गेंदों में ही नाबाद 97 रनों की साझेदारी कर डाली। छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकाॅर्ड किरोन पोलार्ड व अंबाती रायुडू के नाम है, जिन्होंने 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाई थी। दूसरे नंबर पर साहा व डेविड हसी की जोड़ी है, जिन्होंने 2008 में केकेआर के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 104 रनों की साझेदारी की थी।

कार्तिक की पारी ने बदला खेल
एक समय था जब आरसीबी की आधी टीम 11.2 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई थी। मैक्सवेल ने 34 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन फिर 7वें नंबर पर आए कार्तिक ने शहबाज के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने बिना विकेट गंवाए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इनके अलावा फाफ डु प्लेसिस 8, अनुज रावत 0, विराट कोहली 12 तो सूयाश प्रभुदेसाई 6 रन बना सके। शहबाज 21 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं मुश्ताफिजुर रहमान सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 48 रन लुटाए। कुलदीप यादव ने 1 विकेट लेकर 46 रन दिए।












Click it and Unblock the Notifications