IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की नैया पार लगाएगा ये विस्फोटक ऑलराउंडर, मिचेल मार्श की जगह टीम में किया शामिल
Delhi Capitals Sign Gulbadin Naib: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के शेष मैच के लिए चोटिल ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिशेल मार्श के रिप्लेसमेंट के रूप में अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब को टीम में शामिल किया है। मार्श चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट से पीड़ित होने से पहले मार्श ने कैपिटल्स के लिए सीज़न के पहले चार मैचों में हिस्सा लिया था। नायब ने अब तक 82 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और 65 T20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज नायब का यह आईपीएल में पहला कार्यकाल होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने नायब को उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है। कुछ दिन पहले, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पुष्टि की थी कि मार्श आईपीएल 2024 के शेष मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं।
मार्श क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से परामर्श करने के लिए 7 अप्रैल को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया वापस गए। हालांकि, आईपीएल में उनकी वापसी में देरी हुई ताकि उन्हें पुनर्मूल्यांकन से पहले ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। चोट ठीक होने में बहुत समय लगने के कारण, सीएस ने फैसला किया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रहना चाहिए और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- 'शमी ने पार्टी फंड में दिए करोड़ों रुपए...,' हसीन जहां ने फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में भी किया चौंकाने वाला दावा
वहीं दूसरी ओर पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। डिसी ने अब तक नौ मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल करने में कामयाब रही है। पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications