दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने इस टीम के साथ साइन की 3 साल की डील
नई दिल्ली, 9 जून: ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और कप्तान रहे रिकी पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने डीसी को एक बेहतर टीम भी बनाया है और अब पंटर को बिग बैश लीग टीम होबार्ट हरिकेंस द्वारा रणनीति प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तीन की है। होबार्ट हरिकेंस ने कहा कि पोंटिंग आगे जाकर कोचों के साथ मैच और रणनीति पर काम करेंगे। पोंटिंग बिग बैश लीग (बीबीएल) में 2011 से 13 तक हरिकेंस के लिए भी खेले। यह टीम अभी तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है।

हरिकेंस ने अपने बयान में कहा कि पोंटिंग अब मुख्य कोच की खाली पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की पहचान करेंगे। पोंटिंग का मानना है कि वह अपने खेल के दिनों की तुलना में अब टी20 क्रिकेट के बारे में अधिक जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह टीम को जो चाहिए उसके लिए सर्वश्रेष्ठ कोच हासिल करने और फिर इसके बाद एक प्लान बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को लगता है कि हरिकेंस के लिए पिछले कुछ वर्षों में खेल में काफी बदलाव आया है।
रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अतीत में मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ विभिन्न कोचिंग भूमिकाओं में भी रहे हैं और 2015 में एमआई के साथ प्रतियोगिता भी जीती थी। बीबीएल खिताब वर्तमान में पर्थ स्कॉर्चर्स के पास है।
पोटिंग ने इस दौरान कहा, "मैं खेल के सभी फॉर्मेट में तस्मानियाई और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की प्रगति के बारे में भावुक हूं, हरिकेंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा जाना वास्तव में विशेष है। मैं काम करने के लिए उत्सुक हूं और हमें जो चाहिए उसके लिए सर्वश्रेष्ठ कोच हासिल करने के लिए टीम के लिए अगले सीजन को अंजाम देने की योजना बना रहा हूं।"












Click it and Unblock the Notifications