IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनकर ग्राउंड पर उतरे दीपक हुड्डा, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रोल

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 24। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दीपक हुड्डा की जर्सी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, दीपक हुड्डा इस मुकाबले में ग्राउंड प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आए। दीपक हुड्डा ने वैसे मेजबान टीम को इस मैच में पहला झटका देने का काम किया। उन्होंने 39 रन पर खतरनाक दिख रहे काइल मेयर्स को पवेलियन भेजने का काम किया, लेकिन इस विकेट के अलावा दीपक हुड्डा अपनी जर्सी और उस पर छपे नंबर को लेकर सुर्खियों में हैं।

Deepak Hooda jersy

प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनकर उतरे दीपक हुड्डा

दरअसल, दीपक हुड्डा ने इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनी हुई थी और उनकी जर्सी पर 24 नंबर छपा था। ग्राउंड पर 24 नंबर पहनकर अभी तक क्रुणाल पांड्या को पहनकर खेलते हुए देखा गया है। दीपक हुड्डा ने बाद अपनी टीशर्ट पर ब्राउन रंग का टेप लगा लिया था। फैंस इसका कारण जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि आखिर हुड्डा ने प्रसिद्ध कृष्णा के नाम और क्रुणाल पांड्या के नंबर की जर्सी क्यों पहनी थी?

हुड्डा ने क्यों पहनी कृष्णा की जर्सी?

सोशल मीडिया पर फैंस ने इसकी पीछे का कारण बताया है। संयोग से प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए 24 नंबर की जर्सी भी दान की है, जिससे कई प्रशंसकों ने हुड्डा के खुद की शर्ट नहीं पहनने के कारण पर सवाल उठाया है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे ODI में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर दीपक हुड्डा को फैंस ने ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने कहा है कि क्या बीसीसीआई का बजट कम हो गया है, जो दीपक हुड्डा ने प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनी है। ऐसे ही और मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर फैंस के आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+