DC vs LSG: लखनऊ की धज्जियां उड़ा पृथ्वी शॉ ने ठोंका अर्धशतक, सिर्फ 11 गेंदों में बनाये 48 रन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 15वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना लखनऊ सुपर जाएंटस से हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में वो इस मैच में जीत की लय फिर से हासिल करने की ओर देख रही है। हालांकि केएल राहुल की किस्मत ने फिर से उनका साथ दिया जिसके चलते उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

दिल्ली कैपिटल्स के लिये पिछले 2 मैचों में टॉप ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, ऐसे में रनों का बचाव करने के लिये उसे एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी। दिल्ली के लिये अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी पृथ्वी शॉ ने अपने कंधे पर ली और पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोये 52 रन जोड़े डाले।

और पढ़ें: MI vs KKR: 15 गेंदों में 56 रन ठोंक पैट कमिंस ने रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

पावरप्ले में ही ठोंक दिये थे 47 रन

पावरप्ले में ही ठोंक दिये थे 47 रन

मजेदार बात यह थी कि इस पावरप्ले के दौरान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों का सामना किया जबकि लीग का पहला मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर के हिस्से सिर्फ 9 गेंदे आयी। हालांकि इस दौरान जहां शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तो वहीं पर वॉर्नर सिर्फ 3 रन ही बना सके। पृथ्वी शॉ ने इस दौरान 8 चौके और एक छक्के की मदद से महज 27 गेंदों में 47 रन बना लिये थे।

महज 30 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

महज 30 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

पावरप्ले के बाद 7वें ओवर में पृथ्वी शॉ के सामने क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी करने आये जिनके सामने 3 सिंगल्स लेकर शॉ ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गये हैं। पृथ्वी शॉ ने कृष्णप्पा गौथम के अगले ओवर में पहले 87 मीटर लंबा छक्का लगाया तो वहीं अगली गेंद पर चौका लगा दिया। तीसरी गेंद पर गौथम ने शॉ का विकेट लेकर उनकी इस पारी को समाप्त कर दिया।

11 गेंदों में बनाये 48 रन

11 गेंदों में बनाये 48 रन

शॉ ने अपनी पारी के दौरान कुल 9 चौके और 2 छक्के लगाये, जिसके चलते महज 11 गेंदों में उन्होंने 48 रन बटोरे और बाकी की 23 गेंदों में उन्होंने 13 रन निकाले। दिल्ली के लिये डेविड वॉर्नर कुछ खास नहीं कर सके और 12 गेंदों का सामना कर सिर्फ 4 रन बनाये और रवि बिश्नोई की फिरकी का शिकार बन गये। पावरप्ले में पिछड़ गई लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये उसके स्पिनर्स ने दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया है और 14 ओवर में वो 3 विकेट खोकर सिर्फ 90 रन ही बना पायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+