DC vs KKR: दिल्ली और कोलकाता में किसकी इनिंग होगी मैच विनिंग, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग का 28वां मैच दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। नितीश राणा की अगुवाई वाली टीम मुश्किल दौर से गुजर रही दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

DC vs KKR: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर होगी। डीसी बनाम केकेआर के बीच लीग का 28वां मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। दिल्ली लगातार पांच मैच हारने के बाद 'करो या मरो' की स्थिति में पहुंच गई है। दूसरी ओर केकेआर को भी पांच में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक तरफ दिल्ली सीजन की पहली जीत के लिए मैदान पर उतरेगी, तो वहीं केकेआर विजयी अभियान को पटरी पर लाना चाहेगी।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज 'करो या मरो' की स्थिति
नितीश राणा की अगुवाई वाली टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है। केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में शानदार शतक जड़ा, लेकिन बल्ले से उनकी प्रतिभा बेकार गई, क्योंकि राइडर्स को प्रतियोगिता में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों में चार अंकों के साथ कोलकाता को आईपीएल 2023 स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर रखा गया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अभी तक सीजन की पहली जीत हासिल नहीं कर पाई है।
दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्थिति में है केकेआर
दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं, इस दौरान केकेआर ने 16 मुकाबले जीते है, वहीं डीसी ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। आंकड़ों से स्पष्ट हो जाता है कि दिल्ली को कोलकाता पर जीत हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि, दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन बल्लेबाजी उतनी ही खराब स्थिति में है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ पर सबकी निगाहें रहेंगी, क्योंकि लगातार पांच मैच में शॉ ने अब तक सिर्फ 24 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर आज भी उनका बल्ला नहीं चला तो हो सकता है कि उन्हें टीम से बाहर होना पड़े।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल ( विकेटकीपर), ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications