दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच आज, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
IPL: लगातार दो हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का लक्ष्य अब गुरुवार को जीत की राह पर लौटने का होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स लगातार पांच मैच हारने के बाद आज का मुकाबला जीतने के लिए मैदान पर पूरी जान झोंकती नजर आएगी।

DC vs KKR: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। पीबीकेएस और आरसीबी के बीच मैच दोपहर 3:30 से शुरू होगा, जबकि डीसी और केकेआर का मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। आइए जानते हैं, DC बनाम KKR मुकाबले में मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। इसके साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी हाथ खोलने के खूब मौके मिलते हैं, पिच छोटी होने के कारण चौके-छक्कों की बारिश भी देखने को मिलती है। इस सीजन के दोनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच जीता है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को एवरेज स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है।
स्टेडियम में T20I में पहली पारी का औसत 139 है, जबकि दूसरी पारी का औसत 133 है। स्टेडियम ने अब तक केवल 13 T20I खेलों की मेजबानी की है। यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। पिच पर हाई स्कोरिंग मैच कम ही देखने को मिलते हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम का वेदर अपडेट
दिल्ली का मौसम आज क्रिकेट के लिहाज से अच्छा नहीं रहने वाला है। आसमान में बादल देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही 33 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी देखने को मिलेगी। वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। आज दिल्ली में बारिश के भी अधिक आसार हैं। ऐसे में डीसी और केकेआर का मैच बारिश के कारण धुल भी सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट, मनीष पांडे, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल, पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, यश ढुल, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान, एनरिच नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीन दुबे, विक्की ओस्तवाल।
Recommended Video
कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह , नारायण जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास।












Click it and Unblock the Notifications