एबी डीविलियर्स के क्लब में शामिल हुए फाफ डू प्लेसी, हासिल किया IPL में शानदार कीर्तिमान
DC vs KKR: आरसीबी के लिए एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी दोनों खेले हैं। डीविलियर्स लम्बे समय तक आरसीबी में खेलकर गए।फाफ डू प्लेसी भी खेले हैं लेकिन इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। दिल्ली के लिए इस सीजन वह ज्यादा गेम नहीं खेले हैं।
आईपीएल में मैचों की संख्या के हिसाब से फाफ डू प्लेसी ने एक नया इतिहास रच दिया है। उनके कुल आईपीएल मैचों की संख्या अब 150 हो गई है। दक्षिण अफ्रीका से आकर आईपीएल में इतने मैचों में खेलना को छोटी उपलब्धि नहीं है।

फाफ डू प्लेसी से पहले इस आंकड़े तक सिर्फ एबी डीविलियर्स ही पहुँच पाए हैं। फाफ डू प्लेसी अब डीविलियर्स के क्लब में शामिल हो गए हैं। डीविलियर्स ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2008 में किया था। वह 2021 तक कुल 184 मुकाबलों में खेले थे। फाफ डू प्लेसी उनके पीछे 150 मैच खेलने में सफल रहे हैं।
केकेआर के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। गुर्वाज और सुनील नारेन ने मिलकर 48 रनों की भागीदारी की। गुरबाज ने 26 रनों की पारी खेली। सुनील नारेन ने तूफानी बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली।
अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह का बल्ला चला और दोनों ने रन बनाते हुए केकेआर को मजबूत स्कोर की तरफ धकेल दिया। रघुवंशी 32 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों का सहयोग केकेआर के लिए किया।
केकेआर ने अपने 9 विकेट गंवाते हुए 204 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि दिल्ली की छोटी बाउंड्री के कारण यह स्कोर हासिल किया जा सकता है। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये। विप्राज निगम और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किये, 1 विकेट चमीरा को भी मिला।












Click it and Unblock the Notifications