वर्ल्ड कप से बाहर होने का था खतरा, अब इस बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर-गिल भी छूटे पीछे
England vs Bangladesh, 7th Match: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 364 रन बनाने में सफलता हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड ने जीत के लिए पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ की थी।
जीत के लिए लगाना होगा दम: बांग्लादेश को दूसरे मुकाबले को जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। बांग्लादेश के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। अगर वह ऐसा करते हैं तो बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में यह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे सफल चेज होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने धर्मशाला के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंद में शतक जड़ दिया।

मलान ने जड़ा शतक: 36 साल के इस बल्लेबाज ने शतक जड़ने के साथ ही खास रिकॉर्ड भी बना लिया। दरअसल, वनडे में सबसे कम पारियों में 6 शतक लगाने के मामले में मलान अब टॉप पर आ गए हैं। डेविड मलान ने 6 शतक लगाने के लिए सिर्फ 23 पारियों का सहारा लिया। मलान अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भारतीय सलामी बल्लेबाज सुभमन गिल से आगे निकल गए हैं। बाबर आजम ने 32 तो शुभमन गिल ने 35 पारियों में शतक लगाया था।
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: पाकिस्तान के ही इमाम उल हक के पास इससे पहले ये रिकॉर्ड था। इमाम उल हक ने 27 वनडे पारियों में 6 शतक लगाए थे। मालन के शतक की खास बात यह है कि उन्होंने काफी कठिन जगहों पर शतक लगाने का काम किया। मालन ने भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका में भी वनडे शतक लगाया हुआ है। डेविड मालन की इस पारी के बाद इंग्लैंड की टीम 364 जैसे बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। बांग्लादेश के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications