IPL में अनसोल्ड रहने वाले David Warner की अचानक खुली किस्मत, इस टीम में मिली एंट्री
Pakistan Super League, Karachi Kings David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को पाकिस्तान सुपर लीग में पहली बार कराची किंग्स के लिए खेलने के लिए साइन किया गया है। वार्नर पीएसएल 2025 के लिए प्लेटिनम ड्राफ्ट में 44 खिलाड़ियों में शामिल थे। वार्नर बिग बैश लीग में रन बनाने की होड़ में हैं, जहां उन्होंने आठ पारियों में 54 की औसत से 324 रन बनाए हैं।
फॉर्म में नजर आए डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई लीग में सिडनी थंडर के लिए तीन अर्धशतक लगाए हैं। विशेष रूप से न्यूजीलैंड के अनुभवी केन विलियमसन प्लेटिनम राउंड में अनसोल्ड रहे। हालांकि वह टी-20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ नहीं माने जाते हैं, लेकिन विलियमसन बल्लेबाजी विभाग को मजबूती देने का काम करते हैं। वह डरबन सुपर जायंट्स के लिए चल रहे दक्षिण अफ्रीका 20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और डरबन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने 40 गेंदों पर 60 रन बनाए।

कराची किंग्स में शामिल हुए वॉर्नर
कराची किंग्स ने टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल ओपनरों में से एक डेविड वॉर्नर को हासिल करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वॉर्नर की आक्रामक बल्लेबाजी और विशाल अनुभव उन्हें काफी अलग बनाने का काम करता है। दबाव में वॉर्नर की बल्लेबाजी और निखरकर सामने आती है।
प्लैटिनम ड्राफ्ट में चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट
माइकल ब्रेसवेल: मुल्तान सुल्तान्स
डेविड वार्नर, एडम मिल्ने, अब्बास अफरीदी: कराची किंग्स
डेरिल मिशेल: लाहौर कलंदर्स
मैथ्यू शॉर्ट: इस्लामाबाद यूनाइटेड
मार्क चैपमैन, फहीम अशरफ, फिन एलन: क्वेटा ग्लैडिएटर्स
टॉम-कोहलर कैडमोर: पेशावर जाल्मी
हर फ्रैंचाइज़ द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
इस्लामाबाद यूनाइटेड: शादाब खान, नसीम शाह (दोनों प्लैटिनम), इमाद वसीम (मेंटर), आजम खान (डायमंड), सलमान अली आगा (ब्रांड एंबेसडर), हैदर अली (दोनों गोल्ड, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस (दोनों सिल्वर)।
कराची किंग्स: हसन अली, जेम्स विंस (दोनों डायमंड), मुहम्मद इरफान खान, शान मसूद (दोनों गोल्ड), अराफात मिन्हास (ब्रांड एंबेसडर), टिम सीफर्ट, जाहिद महमूद (सभी सिल्वर)
लाहौर कलंदर: शाहीन शाह अफरीदी, फखर जमान (दोनों प्लैटिनम), हारिस रऊफ (ब्रांड एंबेसडर), सिकंदर रजा (दोनों डायमंड), अब्दुल्ला शफीक, जहांदाद खान, जमान खान (सभी गोल्ड), डेविड विसे (सिल्वर)
मुल्तान सुल्तांस: मोहम्मद रिजवान, उसामा मीर (दोनों प्लैटिनम), डेविड विली (संरक्षक), इफ्तिखार अहमद (ब्रांड एंबेसडर), उस्मान खान (सभी डायमंड), क्रिस जॉर्डन (गोल्ड), फैसल अकरम (सिल्वर)
पेशावर जाल्मी: बाबर आजम, सईम अयूब (दोनों प्लैटिनम), मोहम्मद हारिस (डायमंड), आरिफ याकूब, मेहरान मुमताज, सुफियान मोकिम (ब्रांड एंबेसडर) (सभी सिल्वर), अली रजा (इमर्जिंग)
क्वेटा ग्लैडियेटर्स: अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर (संरक्षक), रिले रोसौव (सभी डायमंड), अकील होसेन, सऊद शकील (ब्रांड एंबेसडर), मोहम्मद वसीम जूनियर (सभी गोल्ड), ख्वाजा मुहम्मद नफे, उस्मान तारिक (सिल्वर)












Click it and Unblock the Notifications