T20 World Cup 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेगा ये घातक बल्लेबाज, खुद किया ऐलान

David Warner Retirement: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के तूफानी प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सीरीज का पहला मैच आज, 9 फरवरी को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर की 70 रन की पारी के दम पर 11 रन से जीत लिया। इस मैच के बाद वार्नर ने अपने एक बयान से फैंस को हैरान कर दिया।

100वें टी20 मैच में किया अपने फैसले का खुलासा
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पुष्टि की है कि वह टी20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास ले लेंगे। वार्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अपने 100वें टी20 मैच में अपने फैसले का खुलासा किया।

Australia Squad

वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं वार्नर
सभी फॉर्मेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक- वार्नर पहले ही वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वार्नर का अंतिम वनडे मैच विश्व कप फाइनल 2023 में भारत के खिलाफ था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा, जहां उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

वार्नर को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
वार्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 36 गेंदों पर 70 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए माहौल तैयार किया। वार्नर और टिम डेविड (37*) के अटैक ने टीम को 213 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचने में मदद की। वार्नर को अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जिससे ऑस्ट्रेलिया को खेल की पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।

मैच प्रेजेंटेशन समारोह में वार्नर ने किया खुलासा
वार्नर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में कहा कि, जीत हासिल करके खुशी हो रही है। बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था और आपको इसका भरपूर फायदा उठाना होगा। बहुत अच्छा और तरोताजा महसूस कर रहा हूं, मैं उत्साहित हूं। मैं टी20 विश्व कप खेलना चाहता हूं और वहीं खत्म करना चाहता हूं और यही है।' 'अगले 6 महीनों के लिए हमारी यात्रा अच्छी रही। लगभग वही टीम न्यूजीलैंड जा रही है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम वहां भी जीतें।'

अगर ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2024 जीतने में सफल रहता है तो डेविड वार्नर के पास तीनों फॉर्मेट में विश्व चैंपियन के रूप में संन्यास लेने का मौका होगा। वार्नर ने पैट कमिंस की कप्तानी में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप खिताब जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+