डेविड वॉर्नर ने मुंबई में गली क्रिकेट का आनन्द उठाया, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इस बार वह मुंबई में गली क्रिकेट का आनंद उठाते हुए दिखे हैं।

David warner

David Warner Plays street cricket: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फैन्स भी उनको काफी प्यार करते हैं। वह कभी-कभी फैन्स के बीच भी पहुँच जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा और टीम के साथ वॉर्नर भी वहां है। मुंबई में वह बच्चों के साथ स्ट्रीट क्रिकेट का आनन्द उठाते हुए देखे गए हैं। इस दृश्य का एक वीडियो भी तेजीसे वायरल हुआ है।

टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होकर वापस ऑस्ट्रेलिया गए वॉर्नर फिट होकर वापस आए हैं और टीम के साथ मुंबई में है। वहां एक छोटी गली में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं और वॉर्नर वहां पहुँच जाते हैं। डेविड वॉर्नर को गेंदबाजी करते हुए लड़के वीडियो बनाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी उनको निराश नहीं करता और डिफेंसिव शॉट खेलते हुए गली क्रिकेट का पूरा लुत्फ़ उठाता है। वॉर्नर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक ऐसी गली मिली जहाँ मैंने कुछ हिट लगाये।

टेस्ट सीरीज में वॉर्नर चोटिल हो गए थे। यह सीरीज उनके लिए कुछ ख़ास नहीं रही थी। नागपुर टेस्ट मैच में उन्होंने क्रमशः 1 और 10 का स्कोर किया था। इसके बाद दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में उनके बल्ले से महज 15 रन देखने को मिले। दूसरी पारी में चोट की वजह से वह नहीं खेल पाये और वापस अपने देश लौट गए। इस तरह वॉर्नर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए लेकिन अब फिट होकर वापस आये हैं।

टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ इंदौर टेस्ट में जीत दर्ज करने का मौका मिला था। अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वॉर्नर के ऊपर नज़रें रहने वाली हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सीरीज आसान नहीं रहेगी। पहले वनडे में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे। रोहित परिवार में शादी के कारण नहीं खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+