आखिरी टेस्ट से पहले चोरी हुई डेविड वॉर्नर की य़े खास चीज, ढूंढने वाले को देंगे इनाम
David Warner Backpack Stolen: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को पहले ही छोड़ने की बात कह दी थी। डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में टेस्ट करियर का अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले हैं। लेकिन आखिरी टेस्ट मैच से पहले ही डेविड वॉर्नर के साथ एक दुखद घटना घट गई है।
वीडियो शेयर कर बांटा दर्द: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर डेविड वॉर्नर ने फैंस को इसकी जानकारी दी। डेविड वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप चोरी हो गई है। इस घटना के बाद वॉर्नर ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले उनकी बैगी ग्रीन कैप हो गई है।

इस वजह से खास है कैप: डेविड वार्नर ने उसे ढूंढने के सभी कोशिश कर ली है, लेकिन वह नहीं मिली। वॉर्नर ने कैप को टीम होटल और एयरलाइंस के सीसीटीवी कैमरा भी जांच लिया। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं पहुंचा। बता दें कि डेविड वॉर्नर के लिए आखिर वह कैप इतनी खास क्यों है। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को दी जाने वाली कैप को बैगी ग्रीन कैप कहा जाता है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू के मौके पर हरे रंग की कैप को पहनते हैं. इसके आगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का लोगो बना रहता है।
ढूंढने वाले को देंगे इनाम: डेविड वॉर्नर के मुताबिक बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद मेलबर्न से सिडनी उनका कैप पहुंचा ही नहीं। डेविड वॉर्नर ने कहा कि जो कोई शख्स उन्हें बैगी ग्रीन कैप लौट आएगा, उसे वह एक बैक पैक देंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। ऑस्ट्रेलिया की जीत में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बड़ा योगदान रहा।
डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया है। लेकिन टी-20 फॉर्मेट में वह अभी भी खेलते हुए नजर आएंगे। वॉर्नर ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्ले से रन बरसाएंगे। वहीं साल 2024 जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी डेविड वॉर्नर के खेलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications