David Warner: हेलिकॉप्टर के साथ डेविड वॉर्नर की शानदार एंट्री, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर लैंडिंग का VIDEO वायरल

David Warner Helicopter Entry: ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपना विदाई टेस्ट मैच खेलने के बाद वार्नर का पूरा फोकस अब बिग बैश लीग (BBL) पर है। इस बीच वार्नर की हेलीकॉप्टर से एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड वॉर्नर अपने भाई की शादी से लौटते हुए सिडनी थंडर्स के लिए खेलने के लिए हेलीकॉप्टर से सीधे एससीजी पहुंचे।सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ बिग बैश लीग मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की हेलीकॉप्टर से शानदार एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

David Warner helicopter entry

वॉर्नर ने हाल ही में टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, वॉर्नर ने अपना अंतिम टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिसमें 57 रनों का योगदान दिया और ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से सीरीज़ जीतने में मदद की। अपने 13 साल के प्रभावशाली करियर में 37 वर्षीय बल्लेबाज वार्नर ने 112 टेस्ट और 161 एकदिवसीय मैचों में भाग लिया और कई रिकॉर्ड बनाए।

अपनी बल्लेबाजी क्षमता के अलावा वॉर्नर मैदान पर अपने मनोरंजक के लिए भी प्रसिद्ध हैं। खेल के प्रति वॉर्नर के समर्पण की प्रशंसा करते हुए टीम के साथी गुरिंदर संधू ने कहा कि पूरी टीम उनके साथ क्रिकेट खेलने का आनंद लेती है।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने थंडर क्विक गुरिंदर संधू के हवाले से कहा था कि, 'वह हमारे लिए आने और खेलने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।' 'हमें उनका यहां रहना बहुत पसंद है। पिछले साल वह हमारे लिए अद्भुत साबित हुए, हो सकता है कि उन्होंने उतने रन नहीं बनाए जितने वह चाहते थे, लेकिन ग्रुप में उनका होना और क्रिकेट नॉलेज शेयर करना अद्भुत था। वह टीम के बेहतर लोगों में से एक हैं। सभी फैंस को उनके क्रिकेट खेलने का आनंद मिलता है।'

ये भी पढ़ें- 'सबसे खराब एशियाई टीम..,' पाकिस्तान को लेकर एडम गिलक्रिस्ट के बयान पर मचा बवाल, पोस्ट कर बताई सच्चाई

दरअसल, पहले यह योजना बनाई गई थी कि वार्नर का हेलिकॉप्टर पास के एलियांज स्टेडियम में उतरेगा, लेकिन उस योजना को छोड़ दिया गया। शुक्रवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच उन तीन प्रदर्शनों में से एक होगा जो वार्नर इस सीज़न में थंडर के लिए खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+