डेविड मिलर की 'बेटी' का निधन, 5 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, शेयर किया दर्द भरा VIDEO
डेविड मिलन की 'बेटी' का निधन: दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज David Miller की प्यारी बच्ची ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस तूफानी बल्लेबाज ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी जहां उन्होंने छोटी बच्ची को गुडबॉय विश किया।

फैंस को हैरान कर दिया
इस खबर ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। माना जा रहा है ये डेविड मिलर की अपनी बेटी नहीं बल्कि उनकी बहुत बड़ी फैन एनी है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हां, इसमें कोई शक नहीं है कि ये बच्ची मिलर के बहुत करीब थी और दोनों के बीच में जो इमोशन हैं वह पिता और बेटी के रिश्तों से कम नहीं लगते हैं।

मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं
डेविड मिलर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- मेरी प्यारी मैं तुम्हे मिस करने जा रहा हूं। तुम्हारा दिल सबसे बड़ा था। तुमने लड़ने के जज्बे को अलग ही लेवल दिया- हमेशा पॉजिटिव रही और चेहरे पर मुस्कान रही। ये तुम्हारी चंचल चीजें भी थी। तुमने अपने सफर में हर इंसान और मुश्किल को गले से लगाया। तुमने मुझे कितने अच्छे से सिखाया कि जिंदगी के हर पल का लुत्फ लेना चाहिए। तुम्हारे साथ इस सफर में थोड़ा बहुत चलने के लिए मैं बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं। मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। रेस्ट इन पीस

वीडियो भी शेयर किया
इस खबर ने क्रिकेट जगह से जुड़े लोगों को भावुक कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी तेज गेंदबाज शॉन टेट ने कहा है कि कितनी दर्द भरी खबर है। मिलर के परिवार को हमारी शोक संवेदनाएं। भगवान बच्ची की आत्मा को शांति दे। ये बहुत दुख की बात है कि वह अपनी बेटी के पास उसके अंतिम पल में नहीं थे। डेविड मिलर भगवान आपको ताकत दे।
मिलर ने बच्ची के साथ इंस्टाग्राम फीड पर एक वीडियो भी शेयर किया है जहां वे लिखते हैं- रेस्ट इन पीस यू लिटिल रॉकस्टार। तुमको हमेशा प्यार
पांच साल की उम्र में कैंसर से जूझने के बाद गुजर गई
यह बच्ची पांच साल की उम्र में कैंसर से जूझने के बाद गुजर गई। डेविड मिलर इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को जिताने में काफी अहम रोल अदा किया था। अब वे भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं जहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है।
मिलर की सोशल मीडिया पोस्ट पर कई लोगों की प्रतिक्रिया आई है कि ये मिलर की बेटी है। तो दूसरी ओर रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि ये बच्ची मिलर के साथ काफी करीब से जुड़ी हुई थी। अभी मिलर ने खुद इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications