NZ vs SA: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, प्रमुख खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में बुरी तरह रौंदने वाली कीवी टीम को दूसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका लगा है। डैरिल मिचेल दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मिचेल चोट की वजह से अगले टेस्ट मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उनके बिना भी टीम मजबूत है।

पैर की चोट के कारण 32 वर्षीय कीवी बल्लेबाज टीम से बाहर हो गया है। मिडिल ऑर्डर में वह न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कीवी टीम को अब एक ही मुकाबला और खेलना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज खेली जाएगी।

new zealand cricket team

विल ओ'रूर्के, जिन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल कर लिया गया था, वह डैरिल मिचेल की जगह लेंगे। हालाँकि, यह देखना बाकी है कि क्या उन्हें पदार्पण का मौका दिया जाता है या नहीं। विल यंग को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का एक मुख्य दावेदार माना जा रहा है।

कीवी हेड कोच गैरी स्टीड का कहना है कि नियमित कप्तान केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम में वापस बुलाया जा सकता है। केन विलियमसन इस समय तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। विलियमसन के बल्ले से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+