पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने धार्मिक वजह से बहुत सताया, दानिश कनेरिया ने लगाए बड़े आरोप

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पूर्व पाक कप्तान पर ऐसे भेदभाव का आरोप लगाया है जिसमें धार्मिक एंगल शामिल है। कनेरिया पहले ही कह चुके हैं कि उनको पाकिस्तान में हिंदु होने की कीमत चुकानी पड़ी है। यहां तक शोएब अख्तर ने भी कनेरिया का सपोर्ट किया था। कनेरिया ने आईएएनएस से बात करते हुए शाहिद अफरीदी को झूठा इंसान बताया, एक ऐसा इंसान जिसने उनके बाद बदतमीजी भरा बर्ताव किया।

यह भी पढ़ें- डेविड वार्नर ने बना दिया जबरदस्त रिकॉर्ड, कोई और बल्लेबाज IPL में ऐसा नहीं कर पाया

शाहिद अफरीदी ने हमेशा बुरा बर्ताव किया

शाहिद अफरीदी ने हमेशा बुरा बर्ताव किया

कनेरिया ने कहा शोएब अख्तर पहले बंदे थे जिन्होंने सबके सामने मेरी समस्या को बताया था। ऐसा कहने के लिए उनको सलाम ठोकता हूं। हालांकि बाद में उनको कई लोगों ने दबाव में डाल दिया। उसके बाद उन्होंने ऐसा कहना बंद कर दिया। लेकिन हां, यह सच है कि मेरे साथ ये सब हुआ था (हिंदु होने की वजह से बुरा बर्ताव)। मेरे साथ शाहिद अफरीदी ने हमेशा बुरा बर्ताव किया। हम एक ही डिपार्टमेंट में खेलते तो और वह मुझे बेंच पर ही रखता था और वनडे टूर्नामेंट नहीं खेलने देता था।

वह झूठा है, मक्कार है..क्योंकि उसके पास कोई कैरेक्टर नहीं

वह झूठा है, मक्कार है..क्योंकि उसके पास कोई कैरेक्टर नहीं

कनेरिया ने आगे कहा कि शाहिद अफरीदी मुझे टीम में नहीं लेना चाहता था। वह झूठा है, मक्कार है..क्योंकि उसके पास कोई कैरेक्टर नहीं है। हालांकि मेरा फोकस हमेशा क्रिकेट पर रहा और मैं इन सब तिकड़मों में नहीं पड़ा। शाहिद अफरीदी ऐसा आदमी था जो बाकी लोगों को मेरे खिलाफ भड़काता था। मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और वह मुझसे जलता था। मुझे गर्व है कि मैं पाकिस्तान के लिए खेला। मैं शुक्रगुजार हूं।

अफरीदी की वजह से वनडे नहीं खेल पाया- कनेरिया

अफरीदी की वजह से वनडे नहीं खेल पाया- कनेरिया

कनेरिया को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड किया हुआ है। कनेरिया ने कहा कि वे पाकिस्तान के लिए 18 से ज्यादा वनडे मुकाबले खेल सकते थे अगर वहां पर शाहिद अफरीदी नहीं होता। स्पिनर ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए फिक्सिंग के आरोप गलत हैं, झूठे हैं।

कनेरिया ने कहा- मेरे खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग के आरोप गलत हैं। जो आदमी उस मामले में आरोपी था उसके साथ मेरा नाम जोड़ दिया गया। वह आरोपी बाकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पक्का दोस्त था। लेकिन मुझे नहीं पता, मुझे ही निशाना क्यों बनाया गया। मैं पीसीबी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह मुझसे बैन हटाए ताकि मैं अपना काम कर सकूं।

 जिंदगी को शांति से गुजारना चाहता हूं

जिंदगी को शांति से गुजारना चाहता हूं

ऐसे कई फिक्सर हैं जो बैन से बाहर आए हैं। मुझे नहीं पता मेरे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है। मैंने भी अपने देश के लिए खेला है और मुझे भी बाकियों की तरह मौका दिया जाना चाहिए। अब तो मैं इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेल रहा हूं। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि पीसीबी मुझे नौकरी दे, मैं तो बस खुद के ऊपर लगाया गया बैन हटाने की मांग करता हूं ताकि मैं इज्जत के साथ अपने काम करता रहूं और जिंदगी को शांति से गुजार सकूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+