CWG 2022: मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, करो या मरो मुकाबले में 8 विकेट से जीती भारतीय टीम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया के सामने 18 ओवर में जीत के लिए 100 रन का टारगेट था

बर्मिंघम, जुलाई 31: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया के सामने 18 ओवर में जीत के लिए 100 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ CWG 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये पहली जीत है और टीम ने मेडल जीतने की उम्मीदों को भी बरकार रखा है। पहले मैच में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मुकाबले में 3 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- 19 साल की उम्र में देश को दिलाया गोल्ड मेडल, जानिए नए गोल्डन बॉय जेरेमी लालरिनुंगा के बारे में सब कुछ

मंधाना ने खेली तूफानी पारी

मंधाना ने खेली तूफानी पारी

100 रनों के टारगेट का पीछे करते हुए शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 35 गेंदों पर 61 रन जोड़े। शैफाली 9 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 42 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद लौटीं। अपनी पारी में भारतीय ओपनर ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। स्मृति का WT20I में ये 15वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा।

गेंदबाजों ने दिखाया दम

गेंदबाजों ने दिखाया दम

मैच की शुरुआत पाक के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई थी। बारिश के चलते मैच को 18 ओवर का कर दिया गया और भारत की कसी हुई गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 99 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ओपनर मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर 32 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सकी।

भारत की ओर से स्नेह राणा और राधा यादव को 2-2 विकेट मिले। जबकि रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शैफाली वर्मा के खाते में 1-1 विकेट आया।

PAK के खिलाफ लगातार 5वीं जीत

PAK के खिलाफ लगातार 5वीं जीत

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय महिला टीम की टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ ये लगातार पांचवीं जीत है। आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को इस फॉर्मेट में 2016 में हराया था। ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 12 मैचों में ये 10वीं जीत रही। पाक महिला टीम अभी तक दो ही बार भारत को हरा सकी है।

अब बारबाडोस से होगा सामना

अब बारबाडोस से होगा सामना

भारतीय महिला टीम लीग में अपना आखिरी और तीसरा मुकाबला बारबाडोस के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर ये मैच जीतने में सफल रही, तो बहुत हद तक सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट कटा लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+