19 साल की उम्र में देश को दिलाया गोल्ड मेडल, जानिए नए गोल्डन बॉय जेरेमी लालरिनुंगा के बारे में सब कुछ
नई दिल्ली, जुलाई 31। बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थन गेम्स 2022 में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया है। रविवार को मेन्स वेटलिफ्टिंग में भारत के खिलाड़ी जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा. श्रेणी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का दूसरा गोल्ड है। इससे पहले मीराबाई चानू ने भी महिला वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता था।

160 किलो का उठाया वजन
जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच इवेंट के दौरान कुल 300 किग्रा. वजन उठाया, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड है। पूरे मुकाबले के दौरान जेरेमी ने 160 किग्रा का सबसे अधिक वजन उठाया। इस मैच के दरान जेरेमी ने जब 154 किलो का वजन उठाया तो उनकी कमर में थोड़ा दर्द भी उठ गया था, जिसके बाद उन्हें कैमरे के सामने दर्द से करहाते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद भी जेरेमी ने दर्द से रिकवर होते हुए अगले राउंड में 160 किलो वजन उठाया और गोल्ड अपने नाम कर लिया।

मिजोरम के रहने वाले हैं जेरेमी
आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम के आइजोल में रहने वाले जेरेमी लालरिनुंगा सिर्फ 19 साल के हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने देश को गोल्ड दिलाने का काम किया है। कॉमनवेल्थ से पहले जेरेमी लालरिनुंगा 2018 यूथ ओलंपिक गेम्स में 62 किलो कैटेगिरी में भी गोल्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा पिछले राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी उन्होंने 67 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता था। उन्होंने साल 2016 से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया था।

जेमेरी के पिता रह चुके हैं बॉक्सर
आपको बता दें कि जेरेमी लालरिनुंगा अपने पिता को देख-देखकर वेटलिफ्टिंग के प्रेरित हुए थे। हालांकि उनके पिता नेशनल लेवल के बॉक्सर थे और जेरेमी भी खुद पहले बॉक्सर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने वेटलिफ्टिंग की तरफ रूख किया। जेरेमी ने मात्र 10 साल की उम्र में वेटलिफ्टिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद जेरेमी ने विजय शर्मा से ट्रेनिंग ली और फिर बाद में उन्होंने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग शुरू की। 2016 में उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। जेरेमी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे थे, लेकिन अब कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने के बाद उनसे पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications