CWG 2022, IND vs AUS: फाइनल हारकर भी देश की बेटियों ने रचा इतिहास, पहली बार जीता सिल्वर मेडल

रविवार देर रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम गोल्ड जीतने से चूक गई।

बर्मिंघम, 8 अगस्त: रविवार देर रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम गोल्ड जीतने से चूक गई। फाइनल में भारत के सामने 162 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 152 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। टीम इंडिया भले ही गोल्ड जीतने में असफल रही हो, लेकिन टीम ने सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया।

Recommended Video

    CWG 2022: Final में Team India की तीन बड़ी गलतियां, बल्लेबाजी हो गई फेल | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    ये भी पढ़ें- भारतीय स्पिनर्स ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    पहली बार मिला सिल्वर

    पहली बार मिला सिल्वर

    1998 के बाद पहली बार क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था। महिला क्रिकेट टीम तो पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रही थीं। ऐसे में सिल्वर जीतना भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम और देश के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई टीम गोल्ड और न्यूजीलैंड की टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही।

    टूर्नामेंट में भारतीय टीम कमाल की लय में नजर आई और फाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 4 रन से हराया था।

    दादा ने भी की तारीफ

    दादा ने भी की तारीफ

    बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी भारतीय महिला टीम को सिल्वर जीतने की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘'भारतीय महिला टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई.. हालांकि वो निराश होकर घर वापस लौटेंगी, क्योंकि ये उनकी ही मैच था।''

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘'Commonwealth Games में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। आप अंत तक चैंपियन की तरह खेले और मैच के दौरान आपका दृढ़ संकल्प शानदार था। हमारी बेटियों ने बर्मिंघम में हमारे देश को गौरवान्वित किया है।''

    बेकार गई हरमन की पारी

    बेकार गई हरमन की पारी

    टीम इंडिया के सामने 162 रन का टारगेट था और एक समय टीम का स्कोर 118-3 था। मैच धीरे-धीरे रोमांचक मूड पर पहुंच रहा था और भारतीय टीम मुकाबला जीत सकती थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर बढ़िया फॉर्म में नजर आ रही थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद और कोई खिलाड़ी टीम को टारगेट तक नहीं पहुंचा सकीं। हरमन 43 गेंदों में 65 रन बनाकर पवेलियन लौटी। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और दो छक्के जमाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 33 रन बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+