IPL 2022 में हार के चौके के बावजूद क्यों निराश नहीं हो सीएसके के फैन्स, राहत देता है यह आंकड़ा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 17 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट में भाग ले रही 10 में से सिर्फ 2 ही टीमों का अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है। हैरानी की बात यह है कि जिन दो टीमों के लिये जीत का खाता नहीं खुला है उन दोनों के नाम ही आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। जहां 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम को पहले 3 मैचों में जीत नहीं मिल सकी है तो वहीं पर 4 बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को नये कप्तान रविंद्र जडेजा के नेतृत्व में लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस सीजन लगातार तीन मैचों में हार का सामना करने के बाद शनिवार को पहली जीत की तलाश में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना किया। हैदराबाद की टीम भी पहले 2 मैचों में हार का सामना करने के बाद उतरी थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि सीएसके की टीम शायद हैदराबाद के खिलाफ अपनी जीत का खाता खोल सकती है।

और पढ़ें: MI vs RCB: लड़खड़ाती मुंबई को मिला सूर्यकुमार यादव का सहारा, बनाया छक्कों का खास रिकॉर्ड

सीएसके के टॉप ऑर्डर ने फिर किया निराश

सीएसके के टॉप ऑर्डर ने फिर किया निराश

हालांकि ऐसा हुआ नहीं और आईपीएल 2022 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर सीएसके को लगातार चौथे मैच में हार की सौगात दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर सिर्फ 154 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें मोइन अली (48), अंबति रायडु (27) और रविंद्र जडेजा (23) ने अहम पारियां खेली लेकिन स्लो रन गति के चलते ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में नाकाम रही।

गेंदबाजों को नहीं मिली सफलती

गेंदबाजों को नहीं मिली सफलती

वहीं गेंदबाजी के दौरान सीएसके के गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं हो पाये और सिर्फ 2 ही विकेट चटका सके। हैदराबाद के लिये अभिषेक शर्मा (75) और केन विलियमसन (32) ने पारी का आगाज करते हुए 89 रनों की साझेदारी की तो वहीं पर राहुल त्रिपाठी (39) के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी कर मैच को आसानी से जीत लिया। इस हार के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 12 साल पुराने कारनामे को दोहराया है जब उसे लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

12 साल पहले सीएसके ने लगाया था हार का चौका

12 साल पहले सीएसके ने लगाया था हार का चौका

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये आखिरी बार यह कारनामा साल 2010 में हुआ था जब उसे पहली बार लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद यह पहली बार हुआ है जब सीएसके की टीम को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके की टीम के लिये आईपीएल 2020 का सीजन भी काफी खराब रहा था लेकिन वहां पर भी उसे लगातार 4 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा था। ऐसे में सीएसके के फैन्स थोड़े निराश नजर आ रहे हैं, हालांकि पुराने आंकडे़ पर नजर डालें तो फैन्स के लिये यह आंकड़ा लकी साबित हो सकता है और उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।

फैन्स के लिये लकी साबित हो सकता है यह आंकड़ा

फैन्स के लिये लकी साबित हो सकता है यह आंकड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये साल 2010 में आखिरी बार हार का चौका आया था जिसके बाद चेन्नई की टीम ने वापसी करते हुए लगातार जीत हासिल की और आईपीएल 2022 का पहला खिताब अपने नाम कर लिया था। खास बात यह रही कि उस सीजन भी सीएसके के लिये जब इस हार की लय की शुरुआत हुई तो टीम की कमान धोनी के हाथ में नही थी और इस सीजन भी जडेजा के पास है। ऐसे में फैन्स एक बार फिर से अपनी पसंदीदा फ्रैंचाइजी से उसी चमत्कार की उम्मीद कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+