कप्तानी में धोनी के लौटते ही बदली गायकवाड़ की किस्मत, महज 12 गेंदों में ठोंक डाले 60 रन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जा रहा है, जिसमें सीएसके की टीम बचे हुए 6 मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ तक पहुंचने की ओर देख रही है। प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने के लिये ही शनिवार को कप्तान रविंद्र जडेजा ने टीम की कमान छोड़ने का फैसला किया और एक बार फिर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम का नेतृत्व करने के लिये मनाया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये महेंद्र सिंह धोनी के बतौर कप्तान वापसी करने से फैन्स काफी उत्साहित हैं, लेकिन इसका असर पहले ही मैच में सीएसके के प्रदर्शन में भी नजर आया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये इस सीजन मिली 6 हार में उसकी खराब गेंदबाजी के साथ ही टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो बड़ा कारण रहा था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये इस मैच में परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई। आईपीएल 2022 में पहली बार सीएसके की टीम ने न सिर्फ पावरप्ले में अपना विकेट बचाया बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे की पारियों के दम पर पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी भी कर दिखाई।

और पढ़ें: CSK vs SRH: कप्तानी में लौटे धोनी पर नहीं जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी चेन्नई

कप्तान बदलते ही बदली सीएसके की फॉर्म

कप्तान बदलते ही बदली सीएसके की फॉर्म

सीएसके की टीम के लिये इस सीजन सलामी बल्लेबाजों ने पहले 8 मैचों में महज 108 रन जोड़ने का काम किया था लेकिन कप्तान बदलते ही सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ही मैच में 182 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर डाली। वहीं पर पहले 8 मैचों में सिर्फ 138 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस मैच में वापसी की और फॉर्म में लौटते हुए 99 रन बना डाले। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी के पहले 50 रन पूरा करने के लिये महज 33 गेंदों का सामना किया तो वहीं पर अगले 49 रन बनाने के लिये उन्होंने 24 गेंदों का सहारा लिया।

शतक लगाने से चूके ऋतुराज गायकवाड़

शतक लगाने से चूके ऋतुराज गायकवाड़

गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान कुल 57 गेंदों का सामना किया और 6 चौके एवं 6 छक्कों की मदद से 99 रन ही बना सके और आईपीएल 2022 का अपना पहला शतक लगाने से चूक गये। टी नटराजन ने गायकवाड़ को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराकर उन्हें आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाने से रोका। गायकवाड़ ने पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर आईपीएल करियर का अपना पहला शतक लगाया था और अगर यह शतक पूरा होता तो वो उनके आईपीएल करियर की दूसरी शतकीय पारी बनी है। गायकवाड़ का फॉर्म में वापस आना सीएसके की टीम के लिये अच्छी खबर है और यह दर्शाता है कि उनकी टीम बचे हुए 6 मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ तक पहुंचने का दम रखती है।

कॉन्वे ने भी ठोंका अर्धशतक

कॉन्वे ने भी ठोंका अर्धशतक

वहीं पर शादी से वापस लौट रहे डेवॉन कॉन्वे ने प्लेइंग 11 में शामिल होने के मिले मौके को भुनाया और 39 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों के दम पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने सनराइजर्स हैदराबाद के हर गेंदबाज को जमकर धोया और मैदान के चारों ओर शॉट लगाने का काम किया। दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारियों के चलते सीएसके की टीम ने पहले विकेट के लिये 182 रनों की साझेदारी कर चेन्नई को जबरदस्त शुरुआत दिलाई और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया।

इस मामले में सबसे ऊपर पहुंची कॉन्वे-गायकवाड़ की जोड़ी

इस मामले में सबसे ऊपर पहुंची कॉन्वे-गायकवाड़ की जोड़ी

इस साझेदारी के साथ ही डेवॉन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी आईपीएल के इतिहास में सीएसके की ओर से पहले विकेट के लिये सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों ने इस मामले में शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 2020 में पंजाब की टीम के खिलाफ नाबाद 181 रनों की साझेदारी की थी। वहीं पर शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा ने इसी सीजन आरसीबी के खिलाफ तीसरे विकेट के लिये 165 रनों की साझेदारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+