CSK vs KKR: धोनी के साथ उनके ही घर में हो गई बेईमानी? अंपायर पर फूटा फैंस का गुस्सा
CSK vs KKR IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। मोईन अली ने डेवोन कॉनवे को आउट कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। डेवोन कॉनवे के विकेट गिरने के साथ ही चेन्नई की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
धोनी के आउट पर बवाल (CSK vs KKR IPL 2025)
केकेआर के खिलाफ सीएसके की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। चेन्नई ने महज 75 रन के स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चार गेंदें खेलकर एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। हालांकि, उनके आउट होने के तरीके को लेकर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं।

अंपायर पर फूटा फैंस का गुस्सा
धोनी ने आउट होने के साथ ही डीआरएस ले लिया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर धोनी को आउट दिया। रिप्ले देखने में साफ पता चल रहा था कि धोनी के बल्ले से गेंद छूते हुए उनके पैड पर लगी थी। अल्ट्रा एच में भी हरकत पाई गई थी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने धोनी को आउट देकर फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार थर्ड अंपायर पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोजिया, अनुकूल रॉय।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयरः मथीशा पथिराना, जैमी ओवरटन, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, कमलेश नगरकोटी।












Click it and Unblock the Notifications