CSK vs KKR Playing 11: चेपॉक में चेन्नई और कोलकाता की भिड़ंत आज, मैच से पहले जानिए संभावित प्लेइंग 11

CSK vs KKR Match Playing 11 Prediction: पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन भी अब तक कमाल का कर रहा है। हालांकि पिछले दो मुकाबले में टीम को जीत नसीब नहीं हुई है। इसके बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स इस साल भी ट्रॉफी जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ियों का शामिल होना है।

लगातार दो मैचों में मिली हार

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान पिछले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। मुस्तफिजुर रहमान के अलावा श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज पथिराना भी पिछले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। इन दोनों ही खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दे रही थी।

CSK vs KKR 1

प्लेइंग इलेवन में होंगे बदलाव!

चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बार अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की टीम में वापसी हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पथिराना ने एक ही ओवर में मिचेल मार्श और स्टब्स को क्लीन बोल्ड कर दिया था। पथिराणा की यॉर्कर को देखकर फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी।

इस सीजन पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पथिराना की टीम में वापसी होती है तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भारी रहेगा।

केकेआर नहीं करेगी बदलाव

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार तीन मैच जीतने के बाद प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काफी संतुलित दिखाई पड़ती है। कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी काफी लंबी है और आठवें नंबर तक पावर हिटर टीम में मौजूद हैं। जो किसी भी परिस्थिति में टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स किन खिलाड़ियों के साथ आज के मुकाबले के लिए मैदान में उतरती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

कोलकाता नाइट राइडर्स : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+