CSK vs KKR, Pitch Weather: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
CSK vs KKR, Pitch Weather: IPL 2025 का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है और आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक तरफ दोनों टीमें जीत की तलाश में हैं, वहीं दूसरी ओर चेन्नई का मौसम और चेपॉक की पिच भी दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज के मैच से पहले मौसम और पिच का मिजाज क्या कह रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कहानी इस वक्त कुछ वैसी ही लग रही है जैसी तीन साल पहले 2022 में थी। तब भी टीम डिफेंडिंग चैंपियन थी, शुरुआत के चार मैच हार चुकी थी और नए कप्तान की कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे। अब 2025 में फिर वही सीन है। ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हैं और एमएस धोनी की वापसी कप्तानी में, इस बार मजबूरी में।

2022 में भी धोनी की वापसी से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा था और टीम अंक तालिका में नौवें पायदान पर रही थी। अब जब धोनी 43 की उम्र में फिर से कप्तानी संभाल रहे हैं, उम्मीदें बड़ी हैं, लेकिन हालात पहले से भी मुश्किल हैं।
CSK vs KKR: मौसम रहेगा गर्म और उमस भरा
शुक्रवार शाम को चेन्नई में खिलाड़ियों को तगड़ी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी (नमी) लगभग 67% तक बनी रहेगी।आसमान बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
CSK vs KKR: पिच रिपोर्ट
ऐसे हालात में तेज गेंदबाज़ों को पसीने के चलते ग्रिप की दिक्कत हो सकती है, जबकि फील्डर्स को थकान जल्दी महसूस हो सकती है। चेपॉक की पिच- स्पिनरों की स्वर्ग, बल्लेबाज़ों की चुनौती हो सकती है, क्योंकि एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार रही है। दूसरी पारी में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह नहीं आती, जिससे स्ट्रोक प्ले करना मुश्किल हो जाता है।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग-11: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग-11: सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications