Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CSK vs DC: कौन हैं धोनी के माता-पिता? अचानक चेन्नई-दिल्ली का मैच देखने स्टेडियम क्यों पहुंचे

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में मुख्य आकर्षण का केंद्र महेंद्र सिंह धोनी हैं। हर बार चेन्नई में होने वाला मुकाबला देखने के लिए आते हैं और धोनी का जमकर समर्थन करते हैं। धोनी की पत्नी और बेटी को कई बार स्टेडियम में देखा जाता है।

परिवार के सदस्यों में माही के माता-पिता को स्टेडियम में नहीं देखा जाता है लेकिन इस बार अचानक ऐसा हुआ है। माही के पेरेंट्स इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में पहुँच गए। कैमरामैन ने दोनों के ऊपर फोकस किया और कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने अहम प्रतिक्रिया दी।

csk vs dc

मोहम्मद कैफ ने कहा कि आम तौर पर धोनी के पैरेंट्स को स्टेडियम में नहीं देखा जाता है। अगर कभी वे स्टेडियम में मैच देखने आते, तो अब तक कैमरामैन उनको कैप्चर कर चुका होता। वह शायद पहली बार मुकाबला देखने के लिए आए हैं।

कौन हैं महेंद्र सिंह धोनी के पिता

महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह हैं, जो एक पब्लिक सेक्टर कम्पनी MECON में काम करते थे और रिटायर हो गए हैं। यह कम्पनी मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टील के अंतर्गत आती है। साल 2011 में धोनी की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, तब उन्होंने ही कहा था कि भारतीय टीम जीतने की प्रबल दावेदार है। जब धोनी ने रेलवे में टिकट कलक्टर की जॉब छोड़ी थी, तब उनके पिता से उनको पूरा समर्थन मिला था। हालांकि शुरुआती दौर में उन्होंने धोनी को सपोर्ट नहीं किया था, वह चाहते थे कि उनका बच्चा अच्छी पढ़ाई करे। बाद में पूरा सपोर्ट किया।

महेंद्र सिंह धोनी की मां

धोनी के अच्छे और खराब समय में उनके साथ उनकी माँ खड़ी रही। माही की माँ का नाम देवकी देवी है। माँ के समर्थन और मदद के बाद धोनी का समय भी जब कुछ करने का आया, तब माही ने भी किया साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के दौरान धोनी ने अपनी जर्सी के पीछे माँ का नाम लिखवाया। उस मैच में कई प्लेयर्स ने अपनी माँ के लिए ऐसा किया था।

माता-पिता मैच देखने अचानक क्यों आए

सवाल यह भी है कि माही के पैरेंट्स अचानक मुकाबला देखने के लिए कैसे आए। कुछ लोग संन्यास की अटकलें लगा रहे हैं लेकिन ऐसा शायद नहीं होगा। माही पूरे सीजन खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स में रहेंगे। बीच में वह टीम को छोड़कर तो नहीं जाने वाले हैं। अभी सीजन शुरू ही हुआ है और चौथा ही मैच चेन्नई का है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+