CSK vs DC: दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2023 Latest Update: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से भिड़ंत होगी। वर्तमान में सीएसके छह जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

CSK vs DC, IPL 2023: आईपीएल के 55वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। डीसी, बुधवार को चेपॉक स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ खेलेगी तो प्लेऑफ में एंट्री मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वर्तमान में सीएसके छह जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं डीसी चार जीत और छह हार के साथ सबसे लास्ट में है। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा, फिलहाल, दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
दिल्ली कैपिटल्स के अंकतालिका में कुल 13 अंक हैं, वहीं डीसी के कुल आठ अंक हैं। ऐसे में कप्तान वार्नर की कोशिश दोहरे अंकों में पहुंचने की रहेगी। चेन्नई ने अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता था, जबकि दिल्ली ने अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता था। अपने पिछले पांच मैचों में डीसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते चार मैच जीते हैं। सीएसके ने पिछले पांच मैच में से दो जीते और दो हारे, जबकि एक का कोई नतीजा नहीं निकला।
सीएसके इस समय प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, लेकिन वह तीसरी आखिरी टीम पीबीकेएस से भी महज तीन अंक आगे है। चेन्नई के 13 अंकों तो वहीं मुंबई के 12 अंक है। इसके अलावा एलएसजी 11 अंक पर है, जबकि आरआ, केकेआर आरसीबी और पीबीकेएस 10 अंकों पर हैं। वहीं एसआरएच और डिसी 8-8 अंकों पर हैं। सीएसके के लिए आज की जीत से उन्हें मजबूती मिल जाएगी, जबकि डीसी की जीत से उन्हें 10 प्वाइंट के बड़े ट्रैफिक जाम में खुद को शामिल करने का मौका मिल जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, आर गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन
डेडिव वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, ललित यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, सरफराज खान, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नार्जे, रोवमैन पॉवेल, प्रियम गर्ग, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल।
चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे,महेश तीक्षणा, अंबाती रायडू, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, आकाश सिंह, बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, सिसंडा मगाला, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।












Click it and Unblock the Notifications