Video: एमएस धोनी ने हाथियों की देखभाल करने वाले बोमन और बेली को किया सम्मानित, गिफ्ट की जर्सी

MS Dhoni: एमएस धोनी ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस के बाद एक खास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बोमन और बेली के साथ फिल्म निर्माता कार्तिकी गोंन्साल्वे को सीएसके जर्सी भेंट की।

MS Dhoni

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने हजारों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। 'कैप्टन कूल' ने अपनी सीएसके की जर्सी रियल लाइफ में हाथियों की देख-रेख करने वाले बोमन और बेली के अलावा ऑस्कर विजेता डायरेक्टर कार्तिकी गोन्साल्वे को तोहफे में दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक कार्यक्रम में इन सभी को सम्मानित किया गया।

दरअसल, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के बाद एक खास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बोमन और बेली के साथ कार्तिकी गोन्साल्वे को जर्सी उपहार में दी। आपने बोमन और बेली की रियल लाइफ स्टोरी तो सुनी ही होगी, जहां ऑस्कर जीतने वाली डॉक्यूमेंट्री एलीफेंट व्हिस्परर्स में बोमन और बेली हाथी के एक अनाथ बच्चे रघु की देखभाल करते हैं। दोनों हाथी की देखभाल इस तरह से करते हैं, जिससे कि वह खुशहाल और स्वस्थ जीवन जी सके। डॉक्यूमेंट्री में इसे बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है।

यह फिल्म डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्वेस द्वारा बनाई गई थी, 'एलीफैंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर पुरस्कार जीता था, जिसमें युगल के संघर्ष और बलिदान को दिखाया गया था और फिल्म निर्माण की कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को भी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने 243 मैचों में 39.47 के औसत के साथ 5052 रन बनाए हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 24 अर्धशतक, 348 चौके और 237 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 84 रन है। निचले मध्य क्रम में धोनी ने 10 मैचों में 200.00 की स्ट्राइक रेट और 76.00 की औसत से 76 रन बनाए हैं।

वर्तमान में सीएसके की टीम छह जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जिसमें एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। फिलहाल सीएसके के कुल 13 अंक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+