क्या अपकमिंग बॉलीवुड स्टार हैं राशिद खान? रणबीर और आलिया के साथ तस्वीर देख बोले फैंस

Cricketer Rashid Khan Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी राशिद खान हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

असल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ न्यूयॉर्क में लंबी छुट्टियों पर हैं। इसी दौरान अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने आलिया और रणबीर से मुलाकात की और इन लोगों ने साथ में कुछ समय बिताया।

Cricketer Rashid Khan Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

राशिद खान ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, "बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।" तस्वीर में राशिद खान बीच में खड़े हैं और आलिया और रणबीर उनके अगल-बगल खड़े दिख रहे हैं।

राशिद खान जहां काले रंग की हुडी में दिख रहे हैं, वहीं आलिया ने भी काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी। रणबीर ने ग्रे टी-शर्ट पहन रखी थी और मैचिंग कैप भी लगा रखी थी।

तस्वीर में रणबीर कपूर राशिद खान के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं और क्रिकेटर की ओर इशारा भी किया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर के वायरल होने के बाद राशिद खान को लेकर अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो बॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं।

असल में तस्वीर के नीचे कमेंट कर कई यूजर्स ने लिखा है कि, राशिद खान बॉलीवुड के अपकमिंग स्टार हैं। एक यूजर ने पूछा है कि क्या कोई फिल्म आने वाली है, तीनों की साथ में।

वहीं कई यूजर ने तीनों को एक साथ देखकर खुशी जताई है। राशिद खान की पोस्ट पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "कितनी खूबसूरत तस्वीर।" दूसरे ने कहा, "वाह!" एक यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है राशिद खान को फैन मूवमेंट मिला हो।

Cricketer Rashid Khan Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

वहीं कई लोगों ने आलिया और रणबीर को फोटो पर ट्रोल करने की भी कोशिश की है। एक यूजर ने लिखा है कि, राशिद भाई ये बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार नहीं हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि राशिद भाई, आप इन दोनों से भी बड़े स्टार हो।

बता दें कि अफगानी क्रिकेटर राशिद खान के भारत में भी बहुत चाहने वाले हैं। वह जब भी भारत क्रिकेट मैच खेलने आते हैं, फैंस उनको देखकर खुश हो जाते हैं। कई मौकों पर राशिद खान ने भारत से मिले फैंस के प्यार का जिक्र किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+