लंदन के एक क्लब में पार्टी करते दिखे चोटिल केएल राहुल, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, देखें Video
KL Rahul: केएल राहुल को हाल ही में लंदन में एक एडल्ट-थीम नाम के क्लब में देखा गया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच ट्विटर पर फैंस ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

KL Rahul: भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के आईपीएल में चोटिल होने के बाद उनकी सफल सर्जरी हो चुकी है। केएल इन दिनों लंदन में हैं, और वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केएल को लंदन के एक क्लब में देखा गया है। इस वीडियो में वह पार्टी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, केएल राहुल को 1 मई को उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच के दौरान चोट लगी थी। टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर-बल्लेबाज को फील्डिंग के दौरान लगी इस चोट की वजह से केएल राहुल को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। उनके चोटिल होने के बाद से क्रुणाल पांड्या ने टीम की कमान संभाली।
केएल राहुल के चोटिल होने के बाद से न सिर्फ उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा, बल्कि आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC-2023) के फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं, क्योंकि उन्हें सर्जरी के लिए यूके जाना पड़ा। उन्होंने हाल ही में लंदन की सड़कों पर बैसाखी के साथ चलते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
राहुल ने आईपीएल 2023 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 9 मैचों में 274 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 2 अर्द्धशतक और 113.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनके द्वारा लगातार तीन सीजन में 600 से अधिक रन बनाने के बाद, इस सीजन सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है।
Recommended Video
इस बीच सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। भारत के पूर्व उप-कप्तान को लंदन के Luxx क्लब नाम के एक स्ट्रिप क्लब में म्यूजिक के बीच एक स्ट्रिपर डांस का आनंद लेते हुए देखा गया। यहां डिम लाइट के बीच केएल राहुल भी क्लब में बैठकर पार्टी एंजॉय कर रहे हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications