Harry Tector ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड, बाबर आजम और नजमुल शांतो को छोड़ा पीछे

आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए हैरी टेक्टर को चुना गया है। उन्होंने बाबर आजम और नजमुल हुसैन शंटो को पीछे छोड़कर ये सम्मान अपने नाम कर लिया है। टेक्टर पुरस्कार जीतने वाले पहले आयरिश खिलाड़ी हैं।

Harry Tector: आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने कमाल कर दिया है। युवा खिलाड़ी को मई 2023 के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इस सम्मान को पाने वाले वह आयरलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंटो को पीछे छोड़ दिया है।

हैरी ने दूसरे वनडे में दिखाई क्लास
टेक्टर आयरलैंड क्रिकेट के उभरते खिलाड़ियों में से एक हैं और हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI series) के दौरान उन्होंने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले मैच में नाबाद 21 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने अपनी क्लास दिखाई, और अपनी काबिलियत से सभी का परिचय कर दिया।

Harry Tector

हैरी टेक्टर ने टीम को दिया सम्मान का श्रेय
टेक्टर ने महज 113 गेंदों में सात चौकों और 10 छक्कों की मदद से 140 रन की तूफानी पारी खेली, उनकी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर आयरलैंड को खराब शुरुआत से उबरने में बड़ी मदद मिली। ICC से बात करते हुए टेक्टर ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की, क्योंकि वह ICC पुरस्कार जीतने वाले पहले आयरिश खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, 23 वर्षीय ने कहा कि यह पुरस्कार आयरलैंड द्वारा किए गए प्रदर्शन को दिखाता है।

हैरी के लिए ये अवॉर्ड इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस सम्मान को पाने वालो ंकी लिस्ट में बाबर आजम और नजमुल शांतो का भी नाम था, लेकिन ये उपलब्धि सिर्फ हैरी को मिली है।

हैरी ने वोट करने वालों का किया धन्यवाद
टेक्टर ने कहा कि, 'मैं पुरस्कार से खुश हूं और उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे वोट किया। हालांकि, क्रिकेट सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक टीम खेल है, इसलिए यह पुरस्कार आयरलैंड पुरुषों की टीम के प्रदर्शन को दर्शाता है।'

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: 19 नवंबर को खेला जा सकता है वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, जानें कब होगा पहला और दूसरा सेमीफाइनल

उन्होंने आगे कहा कि, 'हेनरिक मालन, एंड्रयू बलबर्नी, कोचों और खिलाड़ियों के समर्थन के बिना में इस पुरस्कार को नहीं जीत पाता, आईसीसी के लिए धन्यवाद, हमा कुछ ही दिनों में एक महत्वपूर्ण क्वालीफायर खेलने जा रहे हैं, और आने वाले हफ्तों में हमारा ध्यान पूरी तरह से उस पर होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+