Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RIP Shane Warne: शेन वॉर्न के निधन से सदमे में क्रिकेट जगत, इन दिग्गजों ने लिखे भावुक ट्वीट

नई दिल्ली, 04 मार्च। क्रिकेट की दुनिया का एक महान सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का आज (शुक्रवार) निधन हो गया। बताया जा रहा है कि थाईलैंड के कोह सामुई स्थित अपने विला में रह रहे शेन वॉर्न को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनका निधन हो गया। 1992 से 2007 तक क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत के लिए मशहूर शेन वॉर्न के जाने से न सिर्फ उनके फैंस को बल्कि कई हस्तियों को भी गहरा सदमा पहुंचा है।

विरेंद्र सहवाग बोले- यकीन करना मुश्किल

विरेंद्र सहवाग बोले- यकीन करना मुश्किल

भारत सहित दुनियाभर में क्रिकेट जगत से जुड़े लोग शेन वॉर्न को भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'यकीन करना मुश्किल है, महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है। दुनियाभर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

रोहित शर्मा ने लिखी ये बात

सहवाग के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर शेव वॉर्न को अंतिम विदाई दी है। उन्होंने लिखा, 'वास्तव में मेरे पास शब्द नहीं है, यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन खिलाड़ी ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वार्न....अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।'

शोएब अख्तर ने लिखा भावुक संदेश

वहीं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाद शोएब अख्तर ने लिखा, 'महान शेन वार्न के निधन की विनाशकारी खबर अभी सुनी। मैं कितना हैरान और दुखी हूं, यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं। एक महान आदमी! एक महान क्रिकेटर!'

इरफान पठान ने लिखी ये पोस्ट

शेन वॉर्न को आखिरी विदाई देते हुए भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी ट्विटर पर भावुक मैसेज लिखा, 'शेन वार्न गेंद के साथ एक जादूगर थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक लीजेंड। पहले आईपीएल विजेता कप्तान। उनकी कमी खलेगी, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।' गेंदबाजी के क्षेत्र से होने की वजह से इरफान पठान और शेन वॉर्न में अच्छी दोस्ती थी।

डेविड वॉर्नर को लगा झटका

शेन वॉर्न को उनके देश के ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी श्रद्धांजलि दी है। वॉर्नर लिखते हैं, 'खेल के दो दिग्गज हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए। मेरे पास कोई शब्द नहीं है, यह अत्यंत दुखद है। मेरी प्रार्थनाएं मार्श और वार्न परिवार के साथ हैं। मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता।'

विराट कोहली ने पोस्ट की फोटो

भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शेन वॉर्न की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर उन्हें अलग अंदाज में विदाई दी है। विराट कोहली ने लिखा, 'जीवन इतना चंचल और अप्रत्याशित है। मैं अपने इस महान खेल और एक ऐसे व्यक्ति के निधन की प्रक्रिया नहीं कर सकता, जिसे मैं मैदान के बाहर जानता था। रेस्ट इन पीस वॉर्न, क्रिकेट की गेंद को टर्न कराने वाले महानतम गेंदबाज।'

यह भी पढ़ें: 24 घंटे के अंदर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दो दिग्गजों का निधन, शेन वॉर्न ने अपने साथी के लिए किया था आखिरी ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+