भारतीय अम्पायर पर आईसीसी ने जड़े करप्शन के चार्ज, अब सज़ा देने की हो रही तैयारी
जतिन कश्यप के ऊपर आईसीसी ने चार्ज लगाये हैं और अब उनके पास जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय है।

Jatin Kashyap accused of corruption: एक भारतीय अम्पायर पर करप्शन के चार्ज लगे हैं। आईसीसी ने इस अम्पायर को कड़ी सजा देने की योजना तैयार के ली है। साल 2022 में हुए मैचों में करप्शन के चार्ज लगाये गए हैं। जतिन कश्यप के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए चार्ज लगाये हैं। (Photo: Twitter)
आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट के साथ बिना कारण सहयोग करने में विफल रहने के आरोप जतिन कश्यप के ऊपर लगाये गए हैं। आईसीसी ने कहा है कि जांच में सहयोग के लिए मांगी गई जानकारी और दस्तावेज देने में जतिन कश्यप विफल रहे हैं। यह मामला आर्टिकल 4.3 के अंतर्गत आता है।
जतिन के ऊपर एक और आरोप यह भी है कि भ्रष्ट आचरण को लेकर एसीपी की जांच में उनका सहयोग नहीं रहा। बीसीसीआई सूत्रों का भी कहना है कि अम्पायर के बारे में आईसीसी ने पिछले साल अक्टूबर में जानकारी मांगी थी। देखना होगा कि इस मामले में आईसीसी की क्या कार्रवाई होती है।
आरोप जड़ने के बाद अब आईसीसी की तरफ से जतिन कश्यप को समय दिया गया है। जवाब के लिए उनके पास 14 दिनों का समय है। उनका जवाब 19 मई से वैध माना जाएगा। आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के 4.6.6 के तहत उनको जवाब देने का समय दिया गया है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि जतिन कश्यप की तरफ से अब इस मामले में क्या प्रतिक्रिया आती है।












Click it and Unblock the Notifications