ICC प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के विजेता की घोषणा, इंग्लैंड के ऑल राउंडर को मिला बेस्ट खिलाड़ी का अवॉर्ड
ICC Player of the month: जुलाई महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के विजेता की घोषणा कर दी गई है। तीन खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल थे लेकिन इंग्लैंड के ऑल राउंडर ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी और पुरस्कार अपने नाम कर लिया। आईसीसी ने इसकी जानकारी दी है।
इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले क्रिस वोक्स को प्लेयर ऑफ़ द मन्थ चुना गया गया है। उनके अलावा इस अवॉर्ड के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली भी दौड़ में थे। तीसरा नाम नीदरलैंड्स से था। बैस डी लीड भी रेस में शामिल थे लेकिन वोक्स आगे निकल गए।

वोक्स ने कहा कि जुलाई महीने में आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए मेरे पक्ष में वोटिंग होना काफी अच्छा है। जो कुछ भी हमने एशेज सीरीज में किया था, वह एक टीम एफर्ट था। अन्य लोगों की मेहनत के बिना कोई भी व्यक्तिगत अवॉर्ड नहीं जीत सकता है। जब पब्लिक वोटिंग से आपको पहचान मिलती है, तो यह हमेशा अच्छा होता है।
एशेज सीरीज को लेकर क्रिस वोक्स ने कहा कि यह एक बेहतरीन सीरीज थी और मुझे ख़ुशी है कि इसे पब्लिश अटेंशन भी मिला। इस सीरीज में काफी मज़ा आया और लोगों का भी बहुत समर्थन मिला था। गौरतलब है कि क्रिस वोक्स एशेज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे।
अंतिम मैचों में उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहां से उन्होंने टीम के लिए धाकड़ काम किया। इंग्लैंड की टीम शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हारकर मुश्किल स्थिति में थी लेकिन वोक्स की गेंदबाजी भारी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और पांचवें टेस्ट में हार मिली। चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।
चौथे टेस्ट की पहली पारी में वोक्स ने 5 विकेट हॉल झटके थे। दुर्भाग्य से बारिश ने मामला खराब कर दिया और ऑस्ट्रेलिया की हार टल गई। अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने 7 विकेट हासिल किये और बल्ले से भी उचित योगदान दिया। इस तरह इंग्लैंड ने अंतिम मैच जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी।












Click it and Unblock the Notifications