जोधुपर में गेल को याद आया 20 साल पुराना मुकाबला, सहवाग की याददाश्त के लिए लिया गूगल का सहारा

जोधपुर, 2 अक्टूबर: वेस्टइंडीज के महान ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल इस समय भारत में लीजेंड लीग क्रिकेट खेल रहे हैं। यह क्रिकेट आमतौर पर रिटायर हो चुके ऐसे क्रिकेटरों के लिए है जो आईपीएल में भी अब चूक गए हैं। क्रिस गेल ने जबकि अगले साल के लिए आईपीएल में आने का वादा किया है। गेल मजाकिया है, देखना होगा वे वाकई में वापस आते हैं या नहीं। फिलहाल में लीजेंड लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं जहां उन्होंने जोधपुर में हुए ताजा मुकाबले के दौरान तूफानी अर्धशतक लगाया था। यहां पर गुजरात जायंट्स के लिए खेलने से पहले गेल बांग्लादेश प्रीमियर लीग और सिक्स्टी नाम का टूर्नामेंट खेलकर आ रहे हैं।

जोधुपर में आने के बाद एक गेम को याद किया

जोधुपर में आने के बाद एक गेम को याद किया

गेल में जोधुपर में आने के बाद एक गेम को याद किया है जिसमें वे वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा था और उनका मुकाबला भारत से हो रहा था। यह मैच बारकतुल्ला खान स्टेडियम में हो रहा था जहां पर उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया है।

सहवाग भी गेल जैसे खिलाड़ी हैं। बल्ले से गेंद को उधेड़ने में यकीन रखते हैं। भले ही उनके पास गेल जैसी मसल्स पॉवर नहीं, लेकिन दिमाग आक्रामक बल्लेबाज का है।

गेल और सहवाग दोनों ओपनर थे

गेल और सहवाग दोनों ओपनर थे

बात 2022 की है जब गेल ने 27 रन बनाए थे और भारत ने मेहमानों को केवल 201 रनों पर ढेर कर दिया था। जवाब में राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह की हॉफ सेंचुरी की बदौलत भारत ने 22 गेंद शेष रहते टारगेट चेज कर लिया।

लीजेंड क्रिकेट लीग ने गेल के हवाले से बताया है, मुझे याद है जब 2002 में सीरीज हुई थी। हमें जोधपुर में हार मिली थी और सीरीज 3-3 से बराबर हो गई थी, लेकिन हमने वह सीरीज जीत ली थी। मैं वह सीरीज लगभग भूल गया था लेकिन अब मैं जब यहां दोबारा खेलना आया हूं तो चीजें याद आ गई हैं।

(फोटो सौजन्य- लीजेंड लीग क्रिकेट ट्विटर)

स्कोरबोर्ड गूगल करके देखा

स्कोरबोर्ड गूगल करके देखा

गेल ने आगे मजेदार बात बताई कि सहवाग को याद दिलाने पर भी वह मैच याद नहीं आया। फिर उन्होंने उस मैच का स्कोरबोर्ड गूगल करके देखा। तब 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए थे।

गेल ने उस मैच को यादगार बताया और कहा कि वे कभी वे अपनी टीमों के लिए ओपनिंग करते थे और आज एक ही टीम के साथ खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+