कैप्टन कूल से मिले 'यूनिवर्स बॉस', धोनी के साथ क्रिस गेल ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट
Chris Gayle meets MS Dhoni: वर्ल्ड क्रिकेट के दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल और महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसे यूनिवर्स बॉस ने खुद शेयर किया है।

Chris Gayle meets MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी अक्सर फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते नजर आएंगे। धोनी ने आईपीएल की तैयारी भी शुरू कर दी है। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
क्रिस गेल से मिले धोनी
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। धोनी और गेल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्रिस गेल जहां दुनिया बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज रहे हैं। वहीं धोनी की गिनती दुनिया के सबसे खतरनार फिनिशर में की जाती है। इन दोनों ही के सामने गेंदबाजों की हालत खराब रही है। क्रिकेट के इन दो दिग्गजों की तस्वीर पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
क्रिस गेल ने शेयर की तस्वीर
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें गेल ने धोनी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि लॉग लिव द लीजेंड्स। इस तस्वीर में दोनों क्रिकेटर्स एक-दूसरे से मिलने पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल और धोनी का यह अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।
चेन्नई को होगी खिताब की उम्मीद
मैदान पर भी धोनी और गेल के बीच कई फनी मोमेंट्स देखने को मिलते रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने धोनी की कप्तानी में चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी सीएसके ने अपने नाम की थी। धोनी का आईपीएल का यह सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि धोनी अपनी कप्तानी में टीम को एक और खिताब दिलाएंगे।
धोनी है तो मुमकिन है
पिछले सीजन टीम मैनेजमेंट ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। लेकिन वह टीम के लिए बतौर कप्तान नाकाम रहे थे। उस दौरान गेल ने भी धोनी को वापस कप्तान बनाने की वकालत की थी। सीएसके मैनजमेंट से गेल ने कहा था कि धोनी जब तक आईपीएल खेलें वो एक कप्तान के तौर पर ही खेलें। उनके रहते हुए किसी और कप्तान की जरूरत नहीं है। गेल का ऐसा सोचना काफी हद तक सही भी था और अंत में नतीजा भी यही निकला। धोनी है तो एक बार फिर टीम के लिए ट्रॉफी पाना मुमकिन दिखाई पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications