क्रिकेट के 'करण-अर्जुन' है विराट और बाबर.. बचपन की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

नई दिल्ली, 29 सितंबर: विराट कोहली और बाबर आजम... ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने देश के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसी के चलते अक्सर क्रिकेट गलियारों में इनकी तुलना होती रहती है। लेकिन आज हम आपको विराट और बाबर के बचपन की ऐसी तस्वीर दिखाने वाले हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि दोनों की शर्ट काफी मैच हो रही है।

Recommended Video

    Babar Azam, Virat Kohli की बचपन की तस्वीर हुई वायरल, फैंस ने लिए मजे | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    सामने आया फैंस का रिएक्शन

    सामने आया फैंस का रिएक्शन

    कोहली और बाबर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस अपने दोनों चहेते खिलाड़ियों की ये तस्वीर लगातार शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो शेयर कर लिखा- 'ये हैं क्रिकेट के करण और अर्जुन।' वहीं एक यूजर ने लिखा 'एक जैसी शर्ट मैं बाबर और विराट बहुत ही कमाल लग रहे हैं।' इस बात में कोई शक नहीं है कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपनी बचपन की इस तस्वीर में बड़े ही प्यारे लग रहे हैं।

    एशिया कप में हुई थी मुलाकात

    एशिया कप में हुई थी मुलाकात

    हाल ही में एशिया कप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले बाबर आजम और विराट कोहली को नेट्स पर एक दूसरे से मिलते देखा गया था। दोनों खिलाड़ियों ने काफी समय तक एक दूसरे से बात भी की थी, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं कोहली की खराब फॉर्म को देखते हुए पाक कैप्टन ने उनके लिए ट्वीट भी किया था। बाबर ने ट्वीट कर लिखा था- यह समय भी जल्द बीत जाएगा।

    23 को फिर होगा आमना-सामना

    23 को फिर होगा आमना-सामना

    23 अक्टूबर को एक बार फिर से विराट कोहली और बाबर आजम एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। दरअसल, 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है और इस टूर्नामेंट के लिए भारत-पाक को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत एक दूसरे के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेंगी। ये हाई वोल्टेज मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंंड पर खेला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+