तीसरे टेस्ट के लिए सामने आई भारत की प्लेइंग 11! दिग्गज ने किया ऐलान, हुआ ये बड़ा बदलाव
India playing XI for third Test: भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के तीसरे टेस्ट के लिए बदलाव की सलाह दी है। खासकर गाबा के मैदान पर उन्होंने नई रणनीति के साथ उतरने की बात कही है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करना चाहिए। एडिलेड में टीम को कंगारुओं से शर्मनाक हार मिली थी।
गाबा टेस्ट के लिए कैसी होगी टीम
10 विकेट से हार के बाद कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम अपनी रणनीति और टीम चयन में बदलाव करेगी। गाबा का मैदान अक्सर तेज और उछाल वाली पिच के लिए जाना जाता है, जो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को मदद करता है। ऐसे में पुजारा ने बदलाव के संकेत दिए हैं, हालांकि उन्होंने कोई बड़े बदलाव का जिक्र नहीं किया है। यह संभावना जताई जा रही है कि भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए किसी और बल्लेबाज को टीम में जगह देनी चाहिए या तेज गेंदबाजी विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए।

टीम में हो सकता है एक बदलाव
यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बहुत ही अहम होगा क्योंकि सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है और दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका रहेगा। पुजारा ने अपनी बातचीत में भारतीय क्रिकेट टीम के तीसरे टेस्ट मैच के प्लेइंग इलेवन के बारे में अपनी बात कही। पुजारा के अनुसार टीम में एक बदलाव हो सकता है, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर को आर अश्विन की जगह पर खेलने का मौका मिल सकता है, क्योंकि बल्लेबाजी में निरंतरता नहीं दिख रही है।
हर्षित राणा को लेकर कही ये बात
हालांकि, उन्होंने हर्षित राणा के स्थान पर किसी और को टीम में शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। पुजारा का कहना था कि हर्षित ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था और केवल एक मैच में खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता। वे मानते हैं कि टीम में केवल एक बदलाव होगा और वह वॉशिंगटन सुंदर के रूप में होगा, जो अश्विन के स्थान पर खेल सकते हैं।
14 दिसंबर से होगा मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 में रोमांचक मोड़ पर है। भारत ने पहले मैच में 295 रनों से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। अब, तीसरा मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा मैदान में होने जा रहा है, जहां दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications